Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी कार्यालय में देखा गया शपथ गृहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

जिलाधिकारी कार्यालय में देखा गया शपथ गृहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

कानपुर: जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ गृहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों व राज्य मंत्रियों ने लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में शपथ ली। इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। साथ ही अन्य राज्यों के भी मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।
उक्त शपथ गृहण समारोह कार्यक्रम को जिलाधिकारी नेहा शर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद कानपुर नगर में आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दयानंद प्रसाद एवं अपर जिलाधिकारी भू/अ सतेन्द्र कुमार के साथ संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।इसी क्रम में शपथ गृहण का सजीव प्रसारण सभी ब्लाकों, नगर पालिकाओ व नगर पंचायतों में भी कराया गया। जिसे भारी संख्या में लोगों ने देखा।