Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1127)

JAN SAAMNA DESK

शिक्षक अवसाद से ग्रसित हो गंगा में कूदे

मीरजापुर, जन सामना ब्यूरो। आज दोपहर लगभग 12.00 बजे शमीम हुसैन पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी भटवा की पोखरी थाना कोतवाली शहर मीरजापुर उम्र लगभग-28 वर्ष जो पैर से दिव्यांग और शिक्षक है, अवसाद में आकर, अपनी स्कूटी यूपी 63 AM 9840 शास्त्री ब्रिज पर खड़ी करके शास्त्री ब्रिज के खंभे नबंर 04 के पास खड़े होकर गंगा नदी में कूद गये, जिनको त्वरित कार्यवाही करते हुए चैकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज उ0नि0 संतोष कुमार यादव मयहमराह का0 विजेन्द्र निगम,का0 सुनील कुमार यादव द्वारा स्थानीय नाविको की मदद से बचा लिया गया, शमीम के परिजनों को सूचना देते हुए, उनके भाई जावेद को सुपुर्द किया गया।

Read More »

नगर पालिका के निर्देशन में कांशीराम काॅलोनी में चला सफाई अभियान

शिकोहाबाद। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर पालिका परिषद् युद्धस्तर पर सफाई कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका से जुड़ी प्राइवेट सस्ंथा मुस्कान ज्योति ने कमर कसते हुए कांशीराम कालोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके तहत कालोनी में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार व एसआई कुलदीप सिंह के निर्देशन में मुस्कान ज्योति के कोर्डिनेटर विपिन राय के द्वारा संचारी रोग व कोरोना को हराने के लिए कांशीराम काॅलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जहा कूड़े के ढेर को हटाकर जगह समतल किया। इस मौके पर मुस्कान ज्योति के विपिन राय ने बताया कि पालिका की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई अभियान किया गया। यह अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इस मौके पर सभासद पंचम सिंह यादव, ऋतुराज, सोनू उर्फ आकाश, प्रवीण कुमार, सुपरवाइजर आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

सील एरिया में खुली दूध की डेयरी को लोगों ने कराया बंद

शिकोहाबाद। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तो वही नगर पालिका की टीम उस एरिया को पूरी तरह से सील कर रही है। लेकिन सील एरिये में एक दूध संचालक ने धड़ल्ले से अपनी दुकान खोली। लेकिन प्रशासन को इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। क्षेत्रीय लोगों के विरोध के बाद डेयरी संचालक ने अपनी दुकान बंद कर दी। मंगलवार को आवास विकास काॅलोनी में एक शिक्षक कोरोना सकं्रमित होने के बाद वहां के क्षेत्र के नगर पालिका की टीम ने बल्लिया लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया था। लेकिन बुधवार सुबह शिक्षक के मकान के पास बनी एक दूध संचालक अपनी डेयरी को धड़ल्ले से खोल लिया। वहां के वशिंदो ने देखा तो लोगो ने इसका विरोध किया। जिसके बाद डेयरी संचालक ने अपनी डेयरी को बंद कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सील एरिये में गंाव से दूधिये डेयरी पर दूध लेकर आ रहे हैं। जिससे सकं्रमण फैलने का डर है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस और बिल्कुल ध्यान नही दे रहा है। जरा सी लापरवाही भी बड़ी मुसीबत बन सकती। लोगों के हंगामे के बाद डेयरी को बंद कर दिया गया।

Read More »

सांसद एवं एसएसपी से परिजनों ने लगाई मृत बेटी को न्याय दिलाने की गुहार

फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ निवासी एक व्यक्ति ने मृत पुत्री को न्याय दिलाने के लिए एसएसपी से गुहार लगायी है। पीड़ित ने बताया कि पुत्री के हत्यारों को आज तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि ससुराल पक्ष के कुछ लोग राजीनामा को पीड़ित पर दबाब भी डाल रहे है। बताते चले कि थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ निवासी लाखनसिंह पुत्र स्व. कुलपत सिंह ने सांसद डा. चन्द्रसेन जादौन व एसएसपी सचिन्द्र पटेल को एक पत्र लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसने 28 फरवरी 2020 को अपनी पुत्री मीरा की शादी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर नारखी के गांव भगीपुर निवासी सोनू पुत्र राजेन्द्र उर्फ पप्पू के साथ की थी। शादी में लगभग 16 लाख रूपया खर्च किया था। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में मीरा का पति सोनू उसके परिजन ट्रैक्टर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पांच सितम्बर 2020 को लोहे की सरिया से उसकी हत्या कर दी। मीरा की मौत के बाद पुलिस ने थाने में अभियोग दर्ज किया। मौके से लोहे की सरिया भी बरामद की, लेकिन हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस व अभियुक्तों के मध्य सुलनामा हो गया। पीड़ित ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए सांसद व एसएसपी से गुहार लगाई हैं।

Read More »

आग लगने से मां-बेटा झुलसे

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रानीपुरा में खाना बनाते समय आग लगने से मां-बेटा आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रानीपुरा निवासी वेदराम की 40 वर्षीय पत्नी बसन्त देवी अपने घर पर खाना बना रही थी, उसी दौरान उसका पुत्र छः वर्षीय रोहित भी रसोई में पहंुच गया, अचानक गैस लीक होने से लगी आग से मां-बेटा झुलस गये। आग से झुलसे मां-बेटे को किसी तरह बचाते हुए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनो का चिकित्सक ने उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दोनांे लोगो की हालत खतरे से बाहर है।

Read More »

विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला अचेत

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहंुचे। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी सोनू की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको देख परिजनों के होश उड गये। अचेत महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

मालगोदाम के पास मिला अज्ञात बालक का शव

फिरोजाबाद। थाना जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र मालगोदाम के समीप लगभग 15 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जीआरपी के साथ क्षेत्रीय लोगों का हुजूम लग गया। जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन के आउटर मालगोदाम के पास एक अज्ञात बच्चे का शव पड़ा लोगों को दिखायी दिया। मौके पर स्थानीय लोग और रेलवे स्टाफ एकत्रित हो गया। सूचना पर जीआरपी फिरोजाबाद पुलिस भी पहुंच गयी। बच्चे की उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बतायी जा रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जा रहा है। वहीं हाथरस से आये मजदूर राजेश ने बताया कि हाथरस से हम लोग मजदूरी पर माल उतारने आये हैं। 80-85 लेबर हाथरस से आयी है, जब सुबह शौच आदि के लिये निकले तो देखा यहां बच्चे का शव पड़ा है। फिलहाल आसपास के लोगों ने भी कोई शिनाख्त नहीं कर पायी। देखकर नहीं लगता ट्रेन की चपेट में आया है।

Read More »

दो लुटेरों को पुलिस ने असलाह सहित किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने पिकअप सवार दो व्यक्तियों से हुई लूट का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरों कोे गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूट से संबंधित 5100 रूपये, एक चोरी की स्पलेंडर, अवैध असलाह, लूटे गये दो मोबाइल बरामद किये।एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने 21 अगस्त 2020 की रात्रि में पिकअप सवार दो व्यक्तियों से हुई लूट का सफल अनावरण करते हुये दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बताया कि एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में वाहन चोरी, लूट के अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में उनके एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में 25 अगस्त 2020 को प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज ने मय पुलिस टीम के करहल चैराहे के पास पिकअप सवार व्यक्तियों से लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों छोटे उर्फ छोटईया पुत्र प्रहलाद व शशिया उर्फ शशि कपूर पुत्र अन्तराम निवासीगण गिहार कालोनी कस्बा व थाना सिरसागंज को गिरतार कर लिया।

Read More »

फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर रखने की मांग

फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल महानगर संयोजक ऋषभ मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सांसद चंद्रसेन जादौन से उनके आवास पर मिलकर फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर रखने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुखिया के नाम एक ज्ञापन सांसद को सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में प्रांत गौ-रक्षा प्रमुख वीनेश, दिनेश भारद्वाज, ओमप्रकाश दिवाकर, लालू चैधरी, उज्जवल उपाध्याय, अर्पित मिश्रा, मंयक पचैरी, नंदू ठाकुर, शांतनु शर्मा, रिंकू व रामखिलाड़ी बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में सदर तहसील में यूरिया की किल्लत को देखते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है। जिसमें किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि आज भाजपा सरकार में आम जनता से लेकर देश का किसान परेशान है। सहकारी समितियों द्वारा किसानों को खाद का सही प्रकार से वितरण नहीं किया जा रहा है। खाद को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं हैं। लेकिन बीजेपी सरकार सेल्फी खींचने में मस्त है। महानगर उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सौरभ पोरवाल ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे तथा सपने दिखाकर जनता को गुमराह किया है।

Read More »