डीएम ने नियुक्त किये प्रभारी अधिकारी-सहायक प्रभारी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशो के तहत नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को स्वतन्त्रत, निष्पक्ष एवं शान्ती पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु निम्न अधिकारियो को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
ई0वी0एम0 मास्टर टेªर्नर/मतदान/मतगणना कार्मिको के कार्य हेतु प्रभारी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी डा0 अशोक कुमार, एंव सहायक प्रभारी अधिकारी एस0वी0एस0 कटारा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, श्रीमती रितु गोयल जिला विद्याालय निरीक्षक, सचिनानन्द यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रेमचंद सहायक सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, किशन शर्मा, मत्स्य निरीक्षक को नियुक्ति किया गया है। निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी/जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट के कार्य हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट उदय सिंह, को प्रभारी अधिकारी एवं रविन्द्र कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, रविन्द्र कुमार भदौरिया प्रशासनिक अधिकारी कलैक्ट्रेट को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किया गया है ।
परिवहन एवं ईधन व यातायात व्यवस्था हेतु उपलब्धता तथा प्रभारी अधिकारी यातायात व्यवस्था सम्बन्धित समस्त कार्य हल्के व भारी वाहनो मे उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रभारी अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं इनके सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवोतन अमरीश पाण्डेय व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं प्रशासन नीतू सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मुख्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, ए0आर0एम0 रोडवेज को नियुक्त किया गया है । जलपान व्यवस्था के लिये प्रभारी अधिकारी खानपान व्यवस्था सम्बन्धित समस्त कार्य जिला पूर्ति अधिकारी के0पी0 मिश्र एवं उनके सहायक प्रभारी अधिकारी डिप्टी आर0एम0ओ0 व सहायक निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया गया है । ई0वी0एम0 रेन्डमाईजेसन, चेंकिग आदि का व प्रशिक्षण कार्य रिटर्निग आॅफिसरो के निर्वाचन कराने हेतु ई0वी0एम0 मशीनो का उपलब्ध कराना एवं निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त ई0वी0एम0 मशीनो को वापस प्राप्त कर सुरक्षित रखने हेतु प्रभारी अधिकारी अपर जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी लाल बहादुर तथा इनके सहायक प्रभारी अधिकारी चकबन्दी अधिकारी शिकोहाबाद, चकबन्दी अधिकारी अतिरिक्त, चकबन्दी अधिकारी मदनपुर को लगाया गया है । टैन्ट एंव लाईट एवं साउण्ड व्यवस्था वेरीकेटिंग, मतगणना की समाप्ति तक प्रभारी अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट उदय सिंह एवं इनके सहायक प्रभारी अधिकारी कोषाधिकारी अधिशाषी पी0डब्ल्यू0डी0, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड, अपर नगर आयुक्त व समस्त अधिशाषी अधिकारी को नियुक्त किया गया है ।
इसी प्रकार लेखन सामग्री व निर्वाचन सामग्री व्यवस्था भेद प्रभारी अधिकारी जिला विकास अधिकार एवं सहायक प्रभारी अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी । डाक मत पत्र व्यवस्था प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलैक्ट्रेट मुख्यालय व सहायक प्रभारी सहायक अभियंता डी0आर0डी0ए0, आर0ई0एस0 अपर नगर आयुक्त को नियुक्त किया गया है । रूटचार्ट व्यवस्था व कम्न्यूनिकेशन प्लान के लिये प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट व सहायक प्रभारी सहायक अभियंता डी0आर0डी0ए0, आर0ई0एस0, अपर नगर आयुक्त समस्त अधिशांषी अधिकारी को लगाया गया है ।
JAN SAAMNA DESK
जीएसटी संशोधनों पर अधिवक्ताओं ने जताया हर्ष
कहा-व्यापारी हित में उठाया गया काफी अहम कदम
अनरजिस्टर्ड डीलर के माल की ढुलाई पर करदेयता समाप्त
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसियेशन फिरोजाबाद के डायरेक्टर कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने व्यापारी हित में किये गये जी एस टी संशोधनों पर हर्ष व्यक्त करते हुये हाल ही में भेजे गये ज्ञापनपत्रों की अधिकतर मांगे मानने के लिये धन्यवाद ज्ञापनपत्र जी.एस.टी. काउंसिल को ई मेल द्वारा भेजा है।
श्री मित्तल ने कहा है कि सभी जरुरी संशोधन व्यापारी हित में किये गये है जिसके लिये प्रधानमंत्री मोदी जी विशेष धन्यवाद के पात्र है जिन्होने पूरे देश से व्यापारियों की उठ रही समस्याओं को समझकर वित्तमंत्री को निराकरण के निर्देश दिये। नये संशोधनों के अनुसार अब अक्टूबर 17 से डेढ़ करोड़ रुपये तक बार्षिक बिक्री वाले व्यापारियों को अपना रिटर्न त्रैमासिक देना होगा जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी, लेकिन 3बी वाला रिटर्न दिसंबर तक मासिक ही जायेगा। इस परिधि के व्यापारियों को एक छूट ये भी दी गई है कि एडवांस धनराशि की प्राप्ति पर कर से मुक्ति प्रदान कर दी गई है। ई वे बिल व रिवर्स चार्ज को 31 मार्च तक स्थगित किये जाने से चूड़ी व्यापारी सहित सभी व्यापारी लाभान्वित होगें। उल्लेखनीय है कि इसमें अपंजीकृत से माल खरीद या सेवा प्राप्ति पर रूपये पांच हजार प्रतिदिन की छूट के बाद करदेयता निर्धारित की गई थी। समाधान योजना वालों की लिमिट 75 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ करने से बहुत से व्यापारी और शामिल हो सकेगें। एक अच्छी सुविधा समाधान वालों को यह भी दी गई है कि वह 31 मार्च तक चाहे जब इसमें शामिल हो सकते है।
समाधान वालों के रिटर्न भी अब 18 अक्टूबर के स्थान पर 15 नवंबर तक दाखिल किये जा सकेगें। ट्रांसपोर्टरों को भी अनरजिस्टर्ड डीलर के माल की ढुलाई पर करदेयता समाप्त कर दी गई है। बरिष्ठ अधिवक्ता सुरेशचंद जैन एड. ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यदि सरकार ने पहले ही व्यापारी हित में विचार करके यह संशोधन कर दिये होते तो देशभर में व्यापारी विरोध में न खड़े होते। लेकिन समय रहते संशोधन करने से व्यापारियों के साथ अधिवक्ताओं ने भी राहत की सांस ली है। एक महीने में 4-4 रिटर्न भरने के प्राविधान से सभी आहत थे जिसमें राहत देकर सरकार ने मरहम लगाने का कार्य किया है जिसके लिये निसंदेह सरकार बधाई की पात्र है। समाधान योजना को भी सतत जारी रखने, लिमिट बढ़ाने और रिटर्न दाखिल की तिथि बढ़ाने का बहुत अच्छा निर्णय लिया गया है।
हाथरस पुलिस की बड़ी उपलब्धि, थाने में हुई चोरी की घटना पर डाला पर्दा
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी के राज में आम जनता के घरों को तो छोड़िये पुलिस के भी घर सुरक्षित नहीं है। पुलिस कितनी सुरक्षित है इसकी एक बानगी हाथरस में देख लीजिये। इसका जबाव किसी के पास नहीं है। पुलिस के कारनामों की तो जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हाथरस जिले की पुलिस ने तो सबसे बड़ी उपलब्धि और तारीफ का काम किया है। योगी की सरकार में हाथरस की पुलिस ने जो उपलब्धि हासिल की है उसके बारे में जरा जान लीजिए। वह सबसे बड़ी उपलब्धि और तारीफ का काम पुलिस ने यह किया है कि थाने में हुई चोरी की घटना पर पर्दा डाल दिया है।
जब चोर थानों को ही निशाना बनाने लगें तो आम लोगों के घर कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। अब तो आलम यह हो गया है कि न तो आम जनता का घर सुरक्षित और नाही पुलिस के थाने सुरक्षित हैं। चोर, बदमाश लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि वह कभी भी किसी को भी निशाना बना सकते हैं। हाथरस में सदर कोतवाली के परिसर में बने एक सिपाही के क्वार्टर से जेवरात, मोबाइल, लैपटॉप सहित नकदी दिन दहाड़े चोर ने पार कर दिये। चोर ने इस घटना को 3 अक्टूबर दिन को अंजाम दिया । जिससे पुलिस के चेहरे पर सिलवटें पड़ गई ।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने माल भी बरामद कर लिया है लेकिन पूरा माल बरामद नहीं हुआ है। जब थाने में चोरी की घटना हुई है तो सवालों का उठना तो लाजिमी है। कोतवाली में अगर दिन दहाड़े चोरी की घटना हो जाए और फिर इस चोरी की घटना पर पर्दा डालने का काम कोतवाली प्रभारी करे उसके बाद भी सवाल पूछने पर कोतवाल मीडियाकर्मियों से यह कहे कि आप अपना घर देखिये । इससे बड़ी और क्या विडम्बना हो सकती है कि योगी की पुलिस खुद अपने यहां हुई चोरी की घटना पर पर्दा डाल रही है।
मेडीकल स्टोर संचालक ने की युवती से छेड़छाड़, जमकर बवाल
युवती ने मेडीकल संचालक को चप्पलों से पीटा
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। बीते दिनों के अंक में मेडिकल स्टोर संचालक कर रहा डॉक्टरी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गये थे। तत्कालीन सीएमओ रामवीर सिंह ने जलेसर रोड पर स्थित मनीष मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद ही मुकदमा दर्ज होने के बाद मेडिकल स्टोर पर फिर वही काम शुरू हो गया। अब तो इस मेडिकल स्टोर संचालक के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि उसने अपने मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली लड़की के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है । इतना ही नहीं युवती के विरोध करने पर उसने और उसकी पत्नी ने युवती को पीट डाला । जलेसर रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने ही मेडिकल पर काम करने वाली युवती के साथ उसने इंजेक्शन लगाने के नाम पर छेड़छाड़ कर दी। जब इसका युवती ने विरोध किया तो मेडिकल स्टोर संचालक और उसकी पत्नी ने मारपीट कर दी । यह मारपीट नजारा मौके पर सैकड़ों लोग देख रहे थे।
सड़क पर बहुत देर तक ड्रामा होता रहा । जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आई युवती ने तमाम लोगों के सामने आरोप लगाया था कि मेडिकल संचालक ने उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की ।
अवैध काॅल सेन्टर कर रहे हैं लोगों के साथ ठगी
⇒पुलिस नरम और मौन, तो आखिर कार्यवाही करेगा कौन?
⇒डी0एम0, एस0पी0 एवं सम्बंधित आला अफसरों से इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही करने की मांग की गई
हाथरस,नीरज चक्रपाणि। हाथरस में पुलिस की मिलीभगत से अवैध काॅल सेन्टरों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी होती चली जा रही है। भोले-भाले लोगों को फोन पर लालच देकर उनके साथ ठगी करने वाले काॅल सेन्टर संचालकों का तो यह भी कहना है कि वह लोगों से ठगी करने के बदले पुलिस को प्रत्येक माह चैथ की मोटी रकम भी पहुंचाते हैं और सूत्रों से यह भी पता चला है कि पुलिस ने अवैध काॅल सेन्टर संचालकों की एक सूची (लिस्ट) भी बना रखी है, उसी लिस्ट के आधार पर प्रत्येक काॅल सेन्टर संचालक से 20 से 30 हजार रूपये तक प्रति माह की अवैध धन की वसूली पुलिस द्वारा की जाती है और यही वजह है कि पुलिस की अवैध धन की वसूली के चलते अवैध काॅल सेन्टर संचालकों के हौंसले दिनों-दिन बुलन्द होते चले जा रहे हैं और भोली-भाली जनता को झूठे लुभावने लालच देकर एवं वायदा करके उनके साथ ठगी कर करे हैं और पुलिस शिकायतें मिलने के बावजूद भी अपनी सांठ-गांठ के चलते अवैध काॅल सेन्टर संचालकों के विरूध्द कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर के मुख्य डाकघर में रोजाना अवैध काॅल सेन्टर संचालकों द्वारा ठगी करके भोले-भाले लोगों के पास पैकिंग करके बताये गए सामान की जगह और कोई दूसरा सामान भेजा जाता है और जब ग्राहक सामान की पैकिंग खोलता है तो उसमें निकले सामान को देखकर ग्राहक दंग रह जाता है तथा हजारों रूपए के बदले में उसके पास मात्र या तो सौ-दो सौ रूपए का सामान पहुंचता है या फिर कागज की रद्दी अथवा थर्माकोल के खाली डिब्बों की ही पैकिंग मिलती है।
12 नवंबर को दिल्ली में होगा तृतीय बौद्ध सम्मेलन
पंकज कुमार सिंह-
नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाला बौद्ध सम्मेलन इस साल 12 नवम्बर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा। यूथ फोर बुद्धिस्ट इंडिया के बैनर तले आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देश के कोने-कोने से सैकड़ों लोग शरीक होंगे।
शुक्रवार को यूथ फाॅर इंडिया संस्था के कपिल स्वरूप बौद्ध ने बताया कि आगामी 12 नवम्बर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बौद्ध सम्मेलन का अयोजन होगा। उन्होंने बताया कि ’सामाजिक स्तर के इस सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य भारत निर्माण के लिए देषभर से लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के नए उदीयमान कलाकारों और ढेरों नई प्रतिभाओं की नवीनतम प्रस्तुतियों के साथ ’तृतीय सम्यक बौद्ध सम्मेलन’ समाज के प्रतिष्ठित एवं बुद्धिजीवी युवाओं को समर्पित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ’रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। यूथ फोर बुद्धिस्ट इंडिया के बौद्धाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध हरि भारती, सुधीर भास्कर, श्याम भंडारी, सतप्रकाश गौतम, मिलिंद कुलरत्न, संदीप बौद्ध, विश्व बन्धु, डीएस गौतम, सुनील मेघवाल, डॉ.रामवीर सिंह, प्रणवीर व्यास, सचिव महेंद्र सिंह, आदि रहे।
हेमन्त और तरन्नुम लगाएंगे सम्मेलन में चार-चांद
सुप्रसिद्ध युवा गायक हेमन्त बौद्ध व तरन्नुम बौद्ध भी 12 नवम्बर को ताल कटोरा स्टेडिम पहुॅचेंगे। इस दौरान दोनों युवा गायक अपने सुरों के फूल बिखेरेंगे। गोरतलब हो कि दोनों युवा गायकों के गानों की एक श्रंखला जानीमानी म्यूजिंक कम्पनी टीसीरीज़ ने लांच की है।
भारत जल सप्ताह 2017 का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति
इस पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में 13 देशों के 1500 प्रतिनिधि भाग लेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 10 अक्टूबर, 2017 को नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्रियों अर्जुन राम मेघवाल और डाॅ. सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में भारत जल सप्ताह-2017 का उद्घाटन करेंगे। भारत और 13 अन्य देशों के लगभग 1500 प्रतिनिधि इस पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेंगे। भारत जल सप्ताह-2017 की थीम है ‘समावेशी विकास के लिए जल एवं ऊर्जा’।
भारत जल सप्ताह (आईडब्ल्यूडब्ल्यू) का पांचवां संस्करण एक बहु-विषयक सम्मेलन और साथ-साथ आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान थीम को रेखांकित करने के साथ-साथ बैठक के विचारार्थ क्षेत्रों के लिए उपलब्ध तकनीकों एवं सोल्यूशंस को दर्शाया जाएगा। इस आयोजन के तहत प्रमुख घटक-जल, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा सतत विकास के लिए अनिवार्य जरूरतें, समावेशी विकास के लिए जल, सतत ऊर्जा विकास सर्वांगीण आर्थिक विकास की कुंजी व जल एवं समाज है। अनेक प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय हस्तियों के एक विशाल समूह को जल एवं विद्युत प्रबंधन, तकनीकी एवं सामाजिक कदमों के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि उनके विशिष्घ्ट क्षेत्रों में जल एवं ऊर्जा सुरक्षा हासिल की जा सके और भागीदारी आधार पर सृजित परिसंपत्तियों का समुचित प्रबंधन किया जा सके। इसके अलावा, इस दौरान विशेष सत्र भी आयोजित किये जाएंगे, जिसमें गणमान्घ्य व्यक्ति, प्रतिनिधि, राजनीतिज्ञ और इस आयोजन से संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस थीम से जुड़े कुछ विशिष्ट मसले सुलझाने के लिए विशेषज्ञ प्रोफेशनल निकायों और विचारकोंको इस दौरान कुछ अलग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्घ्य प्रदेश, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों ने प्रायोजक के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। केन्द्र सरकार के मंत्रालयों / संगठनों / विभागों की ओर से कृषि, सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और दामोदर वैली काॅरपोरेशन ने भी प्रायोजक के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।
Beauty Tips: करवाचौथ पर दिखे हुस्न की मलिका
आज के खास दिन अगर आप अपने व्यक्तित्व में खास निखार लाना चाहती हैं तो खूबसूरत और स्मार्ट दिखने के टिप्स तो आजमाने ही पड़ेंगे। चाहे मौसम कैसा भी हो, अगर आप चाहती हैं कि आज के दिन आप हुस्न की मलिका दिखें तो अपनी त्वचा का ध्यान रखें।
अगर आप ‘जन सामना’ की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एंड मेकअप स्टूडियों की सेलिब्रिटी ब्यूटी एंड मेकअप एक्सपर्ट शालिनी योगेद्र गुप्ता की ये ब्यूटी टिप्स आजमाएँगी तो आज चाहे मौसम कैसा भी रहे आप दमकी-दमकी नजर आएँगी।
कलर कोड: अपनी स्किन से मैच करती फाउंडेशन शेड चुनिए। यदि आपकी स्किन पीलापन लिये है तो येलो कलर का फाउंडेशन लगाएं। गोरे रंग की महिलाएं पिंकिश फाउंडेशन लगा सकती हैं।
ब्रोंज इफेक्ट: ऐसे रंग का इस्तेमाल करें, जो नेचुरल लगता है। डार्क रंगों के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि इससे आपकी बड़ी कठोर सी छवि बनती है। बहुत ज्यादा सफेद और पीले रंग का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा बनावटी लगता है।
पाउडर का प्रयोग: अपनी स्किन के मिजाज के अनुरूप क्रीम या पाउडर में से किसी एक को चुनें। यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा आॅयली है तो आप पाउडर का चुनाव करें। यह आपकी स्किन के साथ ज्यादा बेहतर ढंगे से मिक्स हो जाता है। और यदि आपकी स्किन ड्राई है तो क्रीम बेस का प्रयोग करें, ताकि मेकअप कुछ घंटों बाद ही फैलने न लगे
ब्लश स्पाॅट: गालों के ऊपरी हिस्से पर ब्लश आॅन करें, लेकिन ध्यान रखें ज्यादा ब्लश ऑन न करें, अन्यथा आप जोकर की तरह दिखने लगेंगी। साथ ही ब्रिक टोन ब्लश आॅन का चुनाव करें-यह सभी के लिए काम करता है
ब्लैंड इटः अपने मेकअप को नेचुरल बनाने की मास्टर ट्रिक है उसे एकसार करना। नाक पर हल्का सा लगायें और गालों की तरफ ब्लैंड कर दें।
नेचुरल मेकअप करने के टिप्स अक्सर हम लोग मेकअप करते है किंतु फाउंडेशन, फेस पाउडर आदि लगाने से हमारे चेहरे पर मेकअप की एक मोटी परत नजर आती है जिससे हमारा मेकअप नेचुरल नहीं लगता है।
यदि आप मेकअप से पहले त्वचा पर प्राइमर का प्रोयोग करते है तथा उसको लगाने के बाद मेकअप करते है तो आपका मेकअप बिलकुल नेचुरल लगेगा। कई बार मेकअप करने के बाद आपकी आखों के काले धब्बे का रंग अलग ही नजर आता है। जिससे आपका किया कराया मेकअप किसी काम का नहीं रहता। आखो के काले धब्बे छिपाने के लिए नेचुरल लाइट आयल फ्री कंसिलर लगाये । इससे आपके आखो के नीचे के काले धब्बे छिप जाएंगे।
कट्टरपंथ का नया अड्डा
बांग्लादेश में कट्टरपंथी गुटों का प्रभाव निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। यह आश्चर्यजनक है कि बांग्लादेश का निर्माण ही पाकिस्तान सेना के अत्याचारों और उत्पीड़न के कारण हुआ था। पाकिस्तानी सेना द्वारा तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में 30 लाख बंगालियों की हत्या की गई थी तथा उनकी महिलाओं को उत्पीड़न और अत्याचार के अंतहीन कुचक्र में धकेल दिया गया था। बांग्लादेश द्वारा ऐसे खतरनाक अनुभवों के बाद भी कोई सीख नहीं ली गई है। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा नृशंस ढंग से प्रगतिशील लेखक अभिजीत रॉय की सरेआम हत्या कर दी गई। कट्टरपंथियों का कहना था कि अभिजीत रॉय अपने लेखन द्वारा हिंदू होते हुए भी इस्लाम की निंदा कर रहे थे, इसलिए उनकी हत्या उचित है। अभिजीत रॉय की हत्या उस समय सरेआम सड़क पर की गई, जब वह अपनी पत्नी रफीदा अहमद बन्ना के साथ पैदल जा रहे थे। ऐसा नहीं है कि कट्टरपंथियों के निशाने पर अन्य धर्मावलंबी ही हैं। इन कट्टरपंथियों ने इस्लामिक प्रगतिशील विद्वानों को भी नहीं छोड़ा है। इसके पूर्व वर्ष 2004 में प्रोफेसर हुमायूं आजाद तथा वर्ष 2013 में राजिब हैदर की भी इस्लामी चरमपंथियों ने हत्या कर दी थी। आज तक इन हत्यारों को दंडित नहीं किया गया है। तसलीमा नसरीन से लेकर सलमान रुश्दी तक अनेक प्रगतिशील लेखक मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर रहे हैं। अभिजीत रॉय एक प्रगतिशील व्यक्ति थे और उन्होंने ‘मुक्तमना’ नामक एक ब्लॉग शुरू किया था।
प्रगतिशील सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण व तार्किकता से युक्त कोई भी व्यक्ति इस ब्लॉग में लिखने के लिए स्वतंत्र था।
नर्सिंग होम से युवक को उठाने पर हड़कंप
घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। गुरुवार दोपहर सादी वर्दी में आई पुलिस स्टेशन रोड स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम से पंकज यादव नाम के वार्ड बाॅय को उठा ले गई। युवक के अपहरण की आशंका से कस्बे में हड़कंप मच गया। नर्सिंग होम के कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि दोपहर में मारूती बैंन से आए दो लोगों ने पंकज यादव के बारे में पूछा और फिर उसको पकड़ कर अपने साथ वैन में लेकर चले गए। इस घटना से नगर में हड़कंप मच गया। बाद में स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमीरपुर पुलिस को किसी मामले में पंकज यादव की तलाश थी इसीलिए उसको पूछ ताज के लिए ले गए हैं ।
Read More »
Jansaamna