फिरौती के लिए किया गया था अपहरण पहचान होने पर कर दी गयी हत्या
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दो दिन पूर्व घर के बाहर खेल रहे बालक का अपहरण कर हत्या करने वाले चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दौरान बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी जमुना नगर निवासी गोरेलाल पुत्र सुदामा ने थाना उत्तर में शनिवार को एक तहरीर दी। जिसमें अपने सात वर्षीय पुत्र रामबाबू को घर के बाहर खेलते समय गुरूवार की सांय गायब होने की बात कही, साथ ही सांय के वक्त अपहरण होने की बात कहते हुए थाने में अपहरण का अभियोग दर्ज किया गया। उक्त घटना की विवेचना उ0नि0 उमर फारूख को सौपी गयी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अमित पुत्र छोटेलाल निवासी नौबस्ता थाना लोहामण्डी जनपद आगरा को उसके पिता छोटेलाल पुत्र नारयन सिंह अमर सिंह पुत्र रामभरोसे लाला बघेल निवासी नत्थू का बूर्ज थाना पचोखरा, नेमीचन्द्र पुत्र चम्पाराम कोरी मौहल्ला अम्बेडकर नगर नई आददी रैना थाना उत्तर को गिरफ्तार कर पुछताछ की गयी तो पता चला कि रामबाबू को 20 लाख की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था।
JAN SAAMNA DESK
बालक की हत्या कर शव को कुए में पटका
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दामन में छुपे आस्तीनों के सर्पाे से बचना काफी मुश्किल हो गया है। अपने ही अपनों को खून बहाने लगे है। चन्द्र रूपयों के लालच में एक मासूम को उसकी के चाचा ने हत्या कर शव को कुए में फैंक दिया। अब किस पर भरासा किया जा सकता है। शव को पुलिस ने बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना जमुना नगर निवासी गौरे लाल का सात वर्षीय इकलौता पुत्र रामबाबू शुक्रवार की सांय अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय उसके बुआ का लडका अमित पुत्र छोटे लाल नौ बस्ताथाना लोहामण्डी आगरा अगवा कर ले गया। काफी देर तक बालक घर नही पहुचा तो परिजनों ने बालक की तलाश की रात भर खोजने के बाद रामबाबू का कही भी पता नही चला तो सन्देह होने पर पिता ने अमित के खिलाफ थाने में अपहरण करने की तहरीर दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज सुबह बालक का शन अभियुक्तों की निशान देही से राजा के ताल एक कुए से बारामद कर लिया।
आरक्षण का किया विरोध, फूंका पुतला
भारतीय सवर्ण महासभा ने भरी हुंकार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में कोटला रोड पर जुलूस निकाल कर बम्बा चैराहे पर आरक्षण का पुतला फूंका गया और आरक्षण विरोधी नारे लगाये गये।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा कि आरक्षण विरोधी काला कानून का हम सभी विरोध करते हैं। बहुत सहन कर लिया अब सहन नहीं किया जायेगा। हमारा देश जब आजाद हुआ था तो देश के नेताओं ने एससी और बीसी में गरीब शिक्षा से वंचित लोगों को ऊपर लाने के लिये दस साल के लिये आरक्षण लागू किया था लेकिन नेताओं ने इन जातियांे को अपने वोट बैंक बना लिया और दस साल का समय हर बार बढ़ाते गये। जिससे सवर्ण समाज के लोग आरक्षण के कारण सरकारी नौकरियों से वंचित रह गये। आरक्षण लेने वाले लोग सांसद, विधायक, मंत्री व सरकारी नौकरियों में पहुंच गये और बड़े बड़े एजंसी और उद्योग चला रहे हैं, लेकिन फिर भी आरक्षण उन्हें चाहिये आरक्षण के कारण अयोग्य लोग नौटंकियों में पहुंच रहे हैं।
मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान
महापुरूषों की प्रतिमा की सफाई कर दिया अच्छा संदेश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मानव उत्थान सेवा समिति के मानव धर्म के प्रणेता परम पूज्य सदगुरू देव सतपाल महाराज के पावन जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत श्री हंस सत्संग मंदिर के निकट जिला मुख्यालय दबरई फिरोजाबाद में स्थानीय आश्रम प्रभारी साध्वी सुधावाई जी व अंकिताबाई के नेतृत्व में यूथ विंग टीम द्वारा शहर फिरोजाबाद में सार्वजनिक स्थानों व मुख्य मार्गो पर लगी महापुरूषांे की प्रतिमाओं स्व. शहीद चैक पर सफाई अभियान चलाया।
जिसमें यूथ विंग टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने अपनी युवा टीम के साथ सुभाष तिराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं जैन मंदिर स्थित माथुर वैश्य स्तम्भ और अहिंसा स्तभ के बाद झलकारी बाई प्रतिमा, उसके बाद साहित्यिकार पं. बनारसीदास चतुर्वेदी और गांधी पार्क चैराहे पर विवेकानंद की प्रतिमा रामलीला चैराहे स्थित महाराजा अग्रसेन मूर्ति कोटला रोड स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के बाद रसूलपुर स्थित शहीद चैक और डाक बंगला स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा के बाद थाना रसूलपुर स्थित राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर की मूर्ति के साथ शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर साफ सफाई व धुलाई के बाद माल्यार्पण किया गया।
वकील नवी अफगानी ने दिया बसपा से इस्तीफा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बसपा के जिला प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुस्लिम समाज जिला अध्यक्ष, पूर्व सभासद तथा विभिन्न पदों पर रहे लगभग पार्टी के लिये 15 वर्षो से काम कर रहे वकील नबी अफगानी ने बहुजन समाज पार्टी से ये कहते हुये अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंप दिया कि जिस पार्टी के लिये वो काम कर रहे थे उस पार्टी की मुखिया बहन कुमारी मायावती उस धर्म को मानती हैं जिस धर्म के अनुयायियों ने वर्मा में बेकसूर मुसलमानों को कत्लेआम कराया है जिस पर मेरी पार्टी की मुखिया की कोई भी टिप्पणी ऐसी नहीं आई जिससे मुझे लगता है कि वो ऐसी घिनौनी हरकत के खिलाफ हैं।
Read More »पुस्तकें भेंटकर स्वागत-सत्कार की पहल को सराहनीय पहल बताया
बांदा, शिव प्रसाद भारती। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी की तर्ज पर उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व म0प्र0 के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी अपना स्वागत बुके या अन्य भेंट वस्तुओं के स्थान पर पुस्तकों से करने का निर्णय लिया है। यह अत्यन्त सराहनीय कदम है, राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास ने भारत के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस नये कदम का स्वागत किया है। इससे पुस्तक संस्कृति को निश्चय ही बढ़ावा मिलेगा और लोगों की पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी।
राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास के बुन्देलखण्ड संयोजक ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी ने जो पुस्तकें भेंटकर स्वागत-सत्कार की पहल शुरू की है। उससे समाज में एक नया सन्देश गया है। लेखक, साहित्यकार, कवि, चिन्तक, बुद्धजीवी वर्ग सोचने लगा है कि शासन के मुखिया द्वारा उनकी बात को महत्व दिया जा रहा है, इससे वे समाज से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। अन्यथा वे अपने को अलग-थलग समझते थे। अब उनमें जीवन्तता आयेगी।
भाजपा सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने हेतु दृढ़ संकल्पित हैः केशव
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। किसान देश का बहुत महत्वपूर्ण कृषि उत्पादक हैं। वह हमारा अन्न दाता भी हैं। वर्तमान सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने हेतु दृढ़ संकल्पित हैं। किसान अच्छी चीजे पैदा कर दूसरों का पेट भरते हैं। हमारी सरकार का प्रयास हैं कि किसानों को भी अच्छा भोजन एवं बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो। किसानों को चाहिए कि वह अपने खेत की मिट्टी का मृदा परीक्षण अवश्य कराये जिससे उनकी फसल उत्पादन बढ़ने के साथ लागत भी कम आयेगी। प्रत्येक स्थिति में 2022 तक किसानो को आय दुगना करना हैं।
उक्त अभिव्यक्ति प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीएसए प्रांगण में आयोजित फसल ऋण मोचन योजना के प्रथम चरण में 5000 किसानों को एक लाख तक का फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का नारा हैं साथ है विश्वाश हैं, हो रहा विकास हैं। उन्होंने कहा कि फसल ऋण मोचन योजना महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं जिसके अन्तर्गत किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने हेतु वर्तमान सरकार ने जो वादा किया था उसे आज पूरा करते हुए सरकार अपना संकल्प पूरा कर रही हैं।
श्री मौर्य जी ने कहा कि सीमा पर जय जवान तथा गांव गांव में जय किसान का नारा बुलन्द हो रहा है उन्होंने किसानों से अपील की कि हमारी सरकार भृष्टाचार समाप्त करने के लिए संकल्पित है और किसानों को चाहिए कि उन्हें जो भी सुविधाए सरकार दे रही हैं वह भ्रटाचार मुक्त हैं यदि आप से कोई भी सरकारी योजनाओं में पैसा मांगता हैं तो आप मुझे ध्जनप्रतिनिधियी ध्जिलाप्रशासन को आवश्य अवगत कराये ताकि आप को मिलने वाला लाभ मिल सकें।
लखनऊ में पे्ररकों पर लाठीचार्ज की निंदा
सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। ब्लाक संसाधन केन्द्र जूनियर हाईस्कूल परिसर में ब्लाक स्तरीय कार्रकारिणी प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें लखनऊ में प्रेरकों पर पुलिस की बर्वता पूर्वक लाठीचार्ज करने पर रोष प्रकट करते हुए प्रदेश और केन्द्र सरकार के विरूद्ध काली पट्टीबांधकर और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बैठक में विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रेरकों का आरोप था कि साक्षर भारत के अंतर्गत प्रेरक मात्र 2000 हजार रूपये प्रतिमाह अल्प मानदेय पर ग्राम प्रचायत स्तर पर निरक्ष्ज्ञरता को दूर करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हैं, उसके अलावा बीएलओ स्वच्छता अभियान सर्वे पल्स पोलियां, पेंशन सर्वे आदि कई कार्यों को करते है। फिर भी अपनी आवाजा को उठाने के लिए उनके प्रति सरकार द्वारा इस प्रकार का बर्वता पूर्ण व्यवहार अमल में लाया जाता है। प्रेरकों द्वारा 5 सितंबर केा चारबाग लखनऊ में अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरने के दौरान हुई बर्वता की घोर निंदा की गई। प्रेरकों का आरोप था कि आज प्रेरक भूखमरी के कगार पर आ गये है।
दुर्लभ डाक टिकटें हमारी धरोहर हैं.शैलेन्द्र सर्राफ
हाथरसए जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज किला के इतिहास में पहली बार रिसीवर शिविर में डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन शैलेन्द्र वाष्र्णेय सर्राफ के संयोजकत्व में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती श्वेता दिवाकरए मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेयए प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन वाष्र्णेय व अनिल कुमार वाष्र्णेय तेल वालों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में सभासद आशीष गोयलए धीरज जैनए बौण् रमनमूर्ति शर्माए श्रीमती बाला शर्मा सभासद थे।
इस अवसर पर सिकन्द्राराऊ से विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे विपिन वाष्र्णेय ने कहा कि उन्होंने प्रथम बार इस तरह के डाक टिकट व लिफाफे देखे हैं। जो कि सामाजिक उत्थानए देश भक्तिए सर्व धर्म सम्भाव का सन्देश देते हेैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे जिले में ऐसे डाक टिकट संग्रहकर्ता शैलेन्द्र सर्राफ हैंए जिन्होंने देश विदेश की हजारों डाक टिकटें अपने संग्रह में समेट रखी हैं। उन्होने आगे कहा कि वह शीघ्र ही सिकन्द्राराऊ में शैलेन्द्र सर्राफ के संयोजन में डाक टिकट व सिक्का प्रदर्शनी लगवायेंगे।
छात्राओं के प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्र्तगत आज जी. डी. ए. (जनरल ड्यूटी असिस्टेण्ट) कोर्स के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण समारोह मधूगढ़ी स्थित झा पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट पर सम्पन्न हुआ।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत झा पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट में जी.डी.ए. के निःशुल्क कोर्स प्रशिक्षण के तहत 48 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें मरीज की देखभाल के तरीके व अन्य जानकारियां दी गईं। यह कोर्स करीब साढ़े तीन माह का होता है, जो पूरी तरह से निःशुल्क होता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 48 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिनमें से कु. शिवानी एवं दिनेश कुमार ने ‘ए’ ग्रेड, जबकि अन्य सभी छात्र-छात्राओं ने ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किये। सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण करने हेतु मधूगढ़ी स्थित झा पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख उद्योगपति के. के. लोहिया (एम.डी. आॅयल मिल), डा. अजय बंसल, डा. पंकज शर्मा, डा. दीपक शर्मा, डा. दीपा शर्मा आदि ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
Jansaamna