Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1586)

JAN SAAMNA DESK

छत से गिरी युवती,गंभीर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के कच्चा टूण्डला में छत पर टहल रही एक युवती असावधानीवश से नीचे गिर पडी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर आए।
थाना टूण्डला क्षेत्र के कच्चा टूण्डला निवासी श्रीनिवास की 18 वर्षीय पुत्री रेखा विगत सांय अपने घर की छत पर फोन से किसी से बात कर रही थी। उसी दौरान बातो में इतनी व्यस्त हो गयी, कि छत पर घूमते -घूमते उसका पैर किसी तरह से फिसल गया। 

Read More »

गर्म दूध से बच्ची झुलसी

फिरोजाबाद, संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र नगला भजन में गर्म दूध से एक बच्ची झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला भजन निवासी अरविन्द की 10 वर्षीय पुत्री कु0 मनू अपने घर पर गर्म दूध का पात्र एक स्थान से उठाकर दूसरे जगह रख रही थी।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसागंज क्षेत्र के बूढा-बरतरा के समीप रेलवे लाइन पर शौच करने गये एक व्यक्ति की ट्रेेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के बूडा बरतरा निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र दीनदयाल आज सुबह रोजाना की तरह दैनिक क्रिया करने के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Read More »

संजय सिंह बने घाटमपुर उपजिलाधिकारी

2017.06.12. 3 ssp shiraji 2घाटमपुर, कानपुर नगर। सोमवार अपराह्न नर्वल तहसील से स्थानान्तरित होकर आए उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने घाटमपुर तहसील के एस0 डी0 एम0 के रूप में विधिवत चार्ज ग्रहण करने के बाद तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य नायब तहसीलदार मौजीलाल व अन्य तहसील स्तरीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी कार्यशैली से परिचित करवाया। श्शासन की मंशा से अवगत कर उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी कार्यशैली से परिचित करवाया। शासन की मंशा से अवगत कराते हुए पी0सी0एस0 अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि 53 महीने की सर्विस में दस तहसीलों में एस0डी0एम0 रह चुका हूॅं। मुझे लापरवाह और बहानेबाज कर्म कतई पसन्द नहीं है। छुट्टी में छेड़ेंगे नहीं, वर्किंग में छोडेंगे नहीं। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को अच्छे काम करने का संकल्प दिलाया, साथ ही ताकीद की कि तहसील आने वाली आम जनता से मृदु व्यवहार करें।

Read More »

पुलिस वाला बनकर की लूट

2017.06.12. 2 ssp shiraji 1घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। बीती रात पतारा से मोमिनपुर लौट रहे बाइक सवार यूवकों को बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ितों ने पुलिस कंटोल रूम व पतारा पुलिस चैकी में शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोमिनपुर (नन्दना) निवासी गोविन्द सिंह के पुत्र अरिमर्दन सिंह व सन्दीप ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम बांदा पैसेन्जर से रिश्तेदार आये थ। जिन्हें ट्रैक्टर से भेजने के बाद दोनों भाई बाइक द्वारा पतारा से गाॅव मोमिनपुर लौट रहे थे। रात्रि करीब नौ बजे तरगाॅव तिलसड़ा के बीच स्थित आदर्श तालाब के पास दो बाइक सवार यूवकों ने अपने को पुलिस बताते हुए सन्दीप की मोटरसाइकिल रूकवाई और कट्टा लगा कर अरिदर्मन की जेब में पड़ा पर्स छीन लिया और गाली गलौज करते हुए चले गये। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को घटना से अवगत करा दिया।

Read More »

जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के दिए निर्देश

2017.06.12. 1 ssp dm bulandsharबुलंदशहर, जन सामना ब्यूरो। सभागार में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डाॅ0 रोशन जैकब ने प्राथमिकता के चिन्हित कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यक्रम कागजों पर न होकर धरातल पर दिखायी देने चाहिए। उन्होंने तहसील दिवस एवं थाना दिवसों में आने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से न लिये जाने के कारण 395 शिकायतें लंबित है।
उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनका निस्तारण 7 दिन के अन्दर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सन्दर्भ, डीएम जनता दर्शन तथा आयुक्त महोदय की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

Read More »

बाईक सवार लूटेरे ने छात्रा से फोन छीना

2017.06.09. 1 ssp arpan 1कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के अंधा कुआ रोड पर कोचिंग पढाने जा रही एक छात्रा से फोन छीन कर तेज बाईक सवार लुटेरे भाग गए।
छात्रा ने अपने परिजनो को सूचना दी। यह जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वह छानबीन में जुट गई।
बर्रा 6 निवासी राजेन्द्र दीक्षित सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है उनकी बेटी नेहा अपने घर से खाढेपुर कोचिंग पढ़ने जा रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार सवार काली पल्सर से एक युवक ने झप्पटा मार कर फोन छीन लिया व राम गोपाल चैराहे की तरफ भाग निकला। पुलिस कागजी लिखा पढी करने मे जुट गयी। बताते चलें कि जिस रोड से युवक भागे थे उस रोड पर चार जगह सी.सी.टी.वी कैमरे भी लगे है लेकिन पुलिस ने इन पर ध्यान नहीं दिया।

Read More »

राहगीरों में बंटवाया शरबत

2017.06.06. 6 ssp rajat1कानपुर स्वप्निल तिवारी। रानी घाट चैराहा पर भीषण गर्मी के मौसम में श्री आनंदेश्वर नमः समिति के लोगों ने वहां से गुजर रहे राहगीरों में शरबत बंटवाया। सैकड़ों लोगों ने शरबत का आनन्द लिया और समिति के लोगों की सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल गुप्ता, ऊषा गुप्ता, ममता अग्रवाल, निम्मी खन्ना, रचित गुप्ता, चारु गुप्ता, सविता, सुमन और अंजू उपस्थित रही ।
छायाकारः श्यामू वर्मा

Read More »

अण्डर-14 टूर्नामेंट मैच 13 जून से

2017.06.06. 5 ssp rajatकानपुर, स्वप्निल तिवारी। क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ रमाबाई नगर द्वारा संबद्ध एवं कानपुर क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित व हरिभान प्रापट्रीज द्वारा प्रायोजित चतुर्थ स्व0 सुरेन्द्र खन्ना स्मारक अण्डर-14 क्रिकेट टूनामेंट द्वारा चयनित खिलाड़ियों का एक निःशुल्क कैम्प पालिका स्टेडियम ग्राउण्ड में लगाया जायेगा, यह जानकारी देते हुए संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष खन्ना ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि इसका ट्रायल 7 व 8 जून को पालिका स्टेडियम सांय 3 बजे से होगा और टूर्नामेंट मैच 13 जून 2017 से प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

Read More »

राहगीरों में बंटवाया दाल चावल व शरबत

2017.06.06. 3 ssp jitendraकानपुर, जन सामना संवाददाता। जेठ मास के दशहरा के पावन अवसर पर क्षेत्रीय भक्तगणों द्वारा ओमपुरवा रोड पीपल शनि देव मन्दिर के पास में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने अपनी अपनी इच्छा के अनुसार प्रसाद के रूप दाल चावल बंटवाया। वहीं लालकुर्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन दिव्य प्रकाश सेवा समिति के द्वारा करवाया गया।

Read More »