सरकारी योजनाओं की जानी हकीकत, मुख्य विकास अधिकारी संग लगायी चैपाल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गांव के सभी 400 परिवार आज यह शपथ लें कि वह अपने-अपने बच्चों के नाम से एक-एक पेड़ अवश्य ही लगायेंगे जिससे गांव डार्कजोन से बाहर आ सके और भविष्य में आने वाले संकटों से बचा जा सके। उपरोक्त अपील ग्रामीणों से मुख्य विकास अधिकारी प्रभान्शु श्रीवास्तव ने बुधवार को विकास खंड शिकोहाबाद के 1866 जनसंख्या वाले लोहिया गांव गलामई में अपर आयुक्त पीके अग्रवाल द्वारा सरकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण करने की दौरान कही। निरीक्षण के दौरान अपरायुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण जनता के साथ चैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के आदेश दिए। चैपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, आरईएस, विद्युत, पंचायती, जल निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि, समाज कल्याण, नेडा, पशु विभाग एवं मनरेगा सहित गांव में संचालित 35 योजनाओं की एक-एक कर संम्र्बिन्धत अधिकारियों द्वारा प्रगति को जाना और उपस्थित ग्रामीणों से हाथ उठवाकर योजनाओं का सत्यापन कराया। अपरायुक्त ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान गांव में बने 400 शौचालयों का क्रियाशील होना पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया। जल निगम की समीक्षा के दौरान गांव में 26 हैंडपम्प लगे हुए हैं जिनमें से 24 क्रियाशील व 1 खराब, 1 रिबोर होने योग्य जिसकी पुष्टि ग्रामीणों से हाथ उठवाकर कराई गई, इसी प्रकार नेडा विभाग द्वारा प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत 13 सौलर स्ट्रीट लाइटें एक दम क्रियाशील पाई गई जिस पर संतोष व्यक्त किया गया।
Read More »