♦….और अब क्या दरिन्दों के घरों पर दहाड़ेगा योगी जी का बुल्डोजर ?
कानपुर नगर: अखिलेश सिंह। उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ यह कहते नहीं थकते कि उप्र में माँ-बहनें अब अंधेरे में निकलने से नहीं डरती क्योंकि अपराधियों को मिट्टी में मिलाने में जरा भी देर नहीं लग रही ! ऐसा देखने को मिला भी है कि अनेक अपराधियों को जमींदोज करने में देर नहीं की गई किन्तु इसी बीच समय – समय पर ऐसी वारदातें अभी भी घटित हो रहीं हैं जो उन (योगी जी) की शाख पर बट्टा लगाने का कार्य करतीं दिख जातीं हैं और ऐसा प्रतीत होने लगता है कि योगी जी को कानूनी चाबुक चलाने की सीमा में अभी और बढ़ोत्तरी करने की आवश्यकता है जिससे कि अपराध करने वालों को सौ बार नहीं बल्कि हजारों बार सोंचना पड़े।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तर्गत एक ताजा मामला प्रकाश में आया है जिसमें अस्मत के लुटेरों ने शायद एक बार भी नहीं सोंचा कि उप्र में योगी जी का राज है और अगर पकड़ गये तो उनको (अपराधियों को) ना सिर्फ जेल की सलाखों तक जल्द से जल्द पहुंचा दिया जायेगा बल्कि उनके घरों पर बुल्डोजर दहाड़ता नजर आयेगा !
मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट दक्षिण जोन के थाना सेन पश्चिम पारा अन्तर्गत विगत 17 सितम्बर 2023 को रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे चार शातिरों ने एक युवती को सड़क पर रोक कर एक तरफ ले जाकर सामूहिक बलात्कार, उसी के युवा मित्र के सामने किया और इस दौरान उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। ….जब युवती चीख रही थी तो उसका (युवती का) युवा मित्र, शातिर दरिन्दों के सामने बेबस और लाचार था। ….और युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करते हुये क्रूरता की सारे हदें पार कर जब चारों दरिन्दे मौके से भागने लगे तो जाते-जाते शातिरों ने उनकी बाइक को तोड़ दिया और दोनों के साथ लूट की वारदात को भी अंजाम दे गये।
Jansaamna
रायबरेली। कलेक्ट्रेट स्थित विभागों के पटलों का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारी और विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग में जो भी कमियां हैं उसे दूर कर लिया जाए। पंद्रह दिन के अंदर पुनः निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी पटलों पर जाकर रजिस्टर व पत्रावलियों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाकर रखें और जन समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का प्रयास करें। जन समस्याओं का निपटारा करते समय उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है किन्तु 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी कई गांवों में पक्की सड़क भी नहीं पहुंची है। आक्रोशित ग्रामीणों बीते कई दिनों से पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन जारी कर रखा है।
इटावा। जीवन प्रतिपल कुछ न कुछ सीखने का अवसर लेकर आता है, ज्ञान प्राप्त करने के लिए वृक्ष की तरह झुकना सीखिए। ढूंढनी है मंजिल अगर, तो अपना रहनुमा खुद ही बन,जिन्होंने तलाशा सहारा, वे मझधार में ही रह गए। महोपाध्याय डॉक्टर विद्या कांत तिवारी जी के अभिनंदन समारोह में आ कर में खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। इनका ज्ञान और सानिध्य जिसे मिल जाए उसका जीवन तो धन्य हो ही जायेगा।
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। इस वर्ष गणेश चतुर्थी को ऊंचाहार परियोजना में चंद्रयान की थीम पर गणेश पूजन उत्सव का कार्यक्रम आवासीय परिसर के शगुन हॉल में उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा समिति के द्वारा पूरे परिसर को सजाया गया,भजन गायन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ और गणेश पूजन के कार्यक्रम में कर्मचारियों के बीच एक अलग ही उल्लास देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री छाबड़ा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य भी गणेश पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
रायबरेली। जनपद की नवागंतुक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में विधिवत कार्यभार गृहण कर किया।
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। महाराज अग्रसैन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों हेतु महाराज अग्रसैन जयंती कार्यालय का शुभारम्भ लोहा मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला गली नं. एक में गणेश पूजन के साथ किया गया। पूर्व राजयमंत्री विवेक अग्रवाल ने महाराज अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने किसान समाधान दिवस में आए सभी कृषकों की कृषि से सम्बंधित समस्याऐं सुन संबंधित अधिकारियों को तत्परता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।