Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 68)

JAN SAAMNA DESK

सपा की मासिक बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर दिया बल

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पीडीए पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए बाबा साहब के संविधान के अनुसार चलने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही जाति जनगणना, बीएलए लिस्ट, जनता की समस्या आदि को लेकर चर्चा की गई।

Read More »

थाना लाइनपार पुलिस ने दिखाई मानवता की मिसाल

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान पुलिस ने एक 85 वर्षीय महिला को क्षेत्र में अकेले भटकते हुए पाया। महिला बेहद परेशान थी और कुछ स्पष्ट रूप से बोल पाने में असमर्थ थी। सुनने की शक्ति भी कम होने के कारण वह ठीक से संवाद नहीं कर पा रही थी। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए धैर्य पूर्वक पूछताछ जारी रखी। काफी प्रयासों के बाद महिला ने आगरा जिले का पता बताया और कहा कि वह रिश्तेदार के घर जाने निकली थी, लेकिन रास्ता भटक गई और कैसे आगरा से फिरोजाबाद पहुंच गई, उन्हें स्वयं भी ज्ञात नहीं।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। परियोजना के इंटक भवन में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह तथा महासचिव राहुल कन्नौजिया ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काटा तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। यूनियन अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह ने कहा कि इंटक देश का सबसे पुराना और विश्वसनीय श्रमिक फेडरेशन है जिसकी अगुवाई में भारत के अन्य संगठन कामगारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Read More »

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

सरेनी, रायबरेली। बीती रात अज्ञात चोरों ने सरेनी थाना अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी रवि नारायण त्रिवेदी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के बंद कमरों के सभी ताले तोड़ डाले और घर के कोने कोने को अच्छी तरह खंगाला। चोरो नें जब वारदात को अंजाम दिया, तब घर के मालिक रवि नारायण त्रिवेदी अपने दूसरे बेटे प्रमोद त्रिवेदी के यहाँ एक दिन पहले यानी एक मई को रायबरेली चले गए थे, घर मे ताला बंद था, जिसका फायदा चोरो नें उठाया लेकिन चोरों के हांथ कुछ नहीं लगा।
सुबह जब पड़ोसियों ने देखा तो घर के ताले टूटे पड़े थे, इसकी जानकारी घर के लोगों को दी, रवि नारायण त्रिवेदी नें जब अपने घर में आकर देखा तो, सारा सामान बिखरा पड़ा था, लेकिन चोरों के हांथ कुछ नहीं लग सका।

Read More »

लखनऊ जीपीओ में “डाक सेवा समाधान दिवस” की शुरुआत

» ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष पहल
लखनऊ। लखनऊ जीपीओ परिसर में आज “डाक सेवा समाधान दिवस” के रूप में एक विशेष पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ परिक्षेत्र, सुनील कुमार राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक विभाग “डाक सेवा – जन सेवा” की भावना के साथ कार्य कर रहा है तथा ग्राहकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के आयोजक चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ, सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Read More »

संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक, एडीएम (न्यायिक) ने दिए आवश्यक निर्देश

» एक जून को होगी परीक्षा, जनपद में छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2541 परीक्षार्थी होंगे शामिल
हाथरस। आगामी उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण शर्मा ने की। बैठक के दौरान प्राचार्य एवं जनपद समन्वयक संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आगामी 1 जून 2025 को आयोजित कराई जाएगी। जनपद हाथरस में इसके लिए कुल 6 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां लगभग 2541 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

Read More »

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक प्रकट

फिरोजाबाद। शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय मौढ़ा पर शोकसभा आयोजित की गईं। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास के निधन को कांग्रेस के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुये कहा कि उन्होंने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री सहित जिम्मेदार पदों पर रहकर लोगो की सेवा की। साथ ही शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य करके के लिए अलग पहचान स्थपित की।

Read More »

एसएसपी ने पुलिस परेड का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर एसएसपी ने परेड की सलाम ली। एसएसपी ने परेड की सलामी लेते हुए पुलिस कर्मियों को फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने प्रातः परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेते हुए टोलीवार टर्नआउट चेक किया। पुलिस लाइन सभागार में अद्रली कक्ष का आयोजित किया। जिसमें शाखा प्रभारियों को संबंधित रजिस्टर पूर्ण करने, अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ लाइन शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

Read More »

एक दिवसीय वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कल

फिरोजाबाद। वरिष्ठ किक्रेट खिलाड़ियो के सम्मान में एक दिवसीय वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चार मई को सर बिलाल कॉवेंट स्कूल के मैदान में किया जा रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष डीसी गुप्ता, सचिव अनिल लहरी एवं संयोजक कामरान खान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी अनिल तैंलग, अजहर आलम, साजिद कैप्टन की स्मृति मेे एक दिवसीय वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चार मई को सर बिलाल स्कूल में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया जायेगा। टूर्नामेंट में यूपीसीए के प्रदीप गुप्ता, क्रिकेट संघ एवं क्रिकेट अकैडमी के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानीय अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान फरहान बकार, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

सात मई को निकलेंगी भगवान तिरूपति बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा यात्रा

फिरोजाबाद। भगवान तिरुपति बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दुर्गानगर के नव दुर्गा मंदिर में होने जा रही है। जिसकी भव्य कलश यात्रा सात मई को प्रात नौ बजे निकाली जायेगी। कलश यात्रा में 108 महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चलेगी। दिव्य नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविन्द मित्तल ने बताया कि 7 व 8 म‌ई को भगवान तिरुपति बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा दुर्गानगर के नव दुर्गा मंदिर में की जा रही है। जिसकी भव्य कलश यात्रा सात मई को प्रातः 9 बजे गोविंद प्लाजा से निकाली जायेगी। कलश यात्रा में 108 महिलाओ सिर पर मंगल कलश धारण कर चलेंगी। कलश यात्रा गोविन्द प्लाजा शिवाजी मार्ग से प्रारंभ होकर सरक्यूलर रोड, दुली मौहल्ला चौराहा, हनुमान रोड होते हुए नवदुर्गा मंदिर दुर्गानगर गली नं 3 पर सम्पन्न होगी।

Read More »