Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। परियोजना के इंटक भवन में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह तथा महासचिव राहुल कन्नौजिया ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काटा तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। यूनियन अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह ने कहा कि इंटक देश का सबसे पुराना और विश्वसनीय श्रमिक फेडरेशन है जिसकी अगुवाई में भारत के अन्य संगठन कामगारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल कन्नौजिया ने सभी का स्वागत किया और कहा कि एनटीपीसी में इंटक की भागीदारी सबसे अधिक है इसलिए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी इंटक से जुड़े और कर्मचारी कल्याण के मिशन में सहभागी बने। समारोह में राम सहाय, महेश चौधरी, राम लाल, लघु शंकर यादव, शिव पाल यादव, शिवम् सिंह, नागेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में इंटक सदस्य उपस्थित रहे।