कान्स्टेबल के घर से बरामद हुआ चोरी का माल
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में हो रहे क्राइम पर अंकुश लगाने वाले एएसपी के निर्देशन में पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ तेज कर दी है। थाना ऊसरहार के ग्राम अहिबरपुरा का निवासी अभियुक्त जनसेवा केन्द्र चलाता था वह सरकारी अधिकारियों की मुहरें बनवाकर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर प्रपत्र तैयार करता था। इसके बदले वह अपने ग्राहकों से मोटी फीस भी वसूलता था। थाना ऊसराहार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारा तो अभियुक्त के पास से तहसीलदार, एसडीएम व विभिन्न अधिकारियों की फर्जी तरीके से बनाई गई मुहरें और फर्जी सरकारी दस्तावेज बरामद किये। अभियुक्त पर मामला पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फ्रेण्डस कालोनी स्थित पुलिस महकमे के एक सिपाही के घर छापा मारा तो उसके घर में चोरी की कार, एक मोटर साइकिल व अवैध पिस्टल सहित डेढ़ लाख रुपये बरामद किये। कान्स्टेबल डायल 100 में हरदोई जनपद में तैनात है। जनपद इटावा की पुलिस हरदोई की पुलिस से सम्पर्क में हैं जांच कर रही है कि यह सिपाही की कार्यशैली व क्रिया कलापों की जांच में जुटी है। जल्द ही सिपाही को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Read More »
Jansaamna
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर छावनी स्थित भज्जापुरवा में भारतीय जनता विकास मंच द्रारा डा० भीमराव अम्बेडकर जी की 127वाॅ जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अब्दुल शमी शाह को माला पहनाकर समिति द्रारा बाबा साहब का फोटो सप्रेम भेट देकर स्वागत किया गया। लेकिन बसपा से अब्दुल शमी शाह और भारतीय जनता विकास मंच द्रारा बाबा साहब कि जयंती के अवसर पर अन्य महापुरुषों की भी फोटो रखी हुई थी लेकिन सभी महापुरुषों को अपमानित किया गया। भारतीय जनता विकास मंच और बसपा के कार्यकर्ता अब्दुल शमी शाह की मौजूदगी पर हुआ है। अपमान क्योंकि जहाॅ सभी दल भारत रत्न बाबा साहब को सम्मान देने कि होड़ लगी है।
अग्निशमन सेवा कर्मी अग्निशमन एवं जीव रक्षा कार्य करते हुये सार्वजनिक कार्यक्रमों, जुलूसों आदि में शान्ति व्यवस्था कायम रखने में भी जिला पुलिस का करते हैं पूर्ण सहयोग: मुख्य सचिव
सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष पूजा यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर मासूमों को दी गयी श्रद्धांजलि
कानपुर देहात, संदीप गौतम। सोमवार को अकबरपुर में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र सिंह भदौरिया को जिलाधिकारी कानपुर देहात की संस्तुति पर जिला जज न्यायालय कानपुर देहात द्वारा परिवार कल्याण न्याय बोर्ड का वरिष्ठ सदस्य (जज) नामित किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता/पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा पारित निर्णय फौजदगी अपील न. 1265/2017 राजेश शर्मा आदि बनाम उत्तर प्रदेश राज्य आदि में उच्चतम न्यायालय ने दिनांक 27 जुलाई 2017 को आदेश पारित किया है कि दहेज प्रताड़ना सम्बंधित मुकदमों की सुनवाई के अतिरिक्त घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न आदि मामले सत्यापित करने के लिए परिवार कल्याण समिति के गठन का आदेश दिया गया है। जिसके अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव (शिक्षा संरक्षण) तथा गांधी इण्टर कालेज में अध्यापन कर रहे नागेन्द्र सिंह भदौरिया को परिवार कल्याण समिति कानपुर देहात का वरिष्ठ सदस्य नामित किया गया है। उक्त समिति न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर बिल्डिंग में बैठकर सम्बन्धित मामलों की कार्यवाही करेगी। उक्त समिति में 3 सदस्यी समिति होगी जिसमे उपरोक्त मामलों को सत्यापित करने के उपरान्त ही गिरफ्तारी की जा सकेगी जिससे फर्जी मामलों से बचत हो सकेगी और कोई निर्दोश को सजा नहीं हो सकेगी इस प्रकार कई प्रकार से उत्पीड़न पर रोक लगेगी।
कानपुर नगर, चंदन जायसवाल। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सपा, बसपा पार्टी के द्वारा गलत व्याख्या करने का आरोप लगा कर और संसद में कांग्रेस सपा और बसपा के द्वारा बजट सत्र में कोई काम न होने के विरोध में भाजपा सांसद पूरे देश में उपवास का कार्यक्रम करेगे। यह जानकारी भाजपा के अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में कही कि आगामी 12 अप्रैल को चेतना चौराहे पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी और अनीता गुप्ता के साथ एमएलसी अरुण पाठक, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मनोज सिंह, कमलेश पाठक समेत हजारों भाजपा के नेता उपवास का कार्यक्रम करेंगे। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि इस समय बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता, ईमानदारी, लोककल्याणकारी पारदर्शी विकास कार्यो से बढ़ी है। जिसके कारण विपक्षी दलों की बौखलाहट भी बढ़ रही है हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की गलत व्याख्या कर के देश के कई भागों में हिंसा का जो खेल रचा गया वो पूरी तरह उजागर हो चुका है क्यों कि आजादी के बाद से अधिकतर समय कांग्रेस ने सत्ता में रहकर देश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस को सत्ता से बर्खास्तगी पच नही रही है इसलिए स्थानीय स्तर और क्षेत्रीय दलों सपा और बसपा के साथ मिलकर देश में ऐसे हालात पैदा करने पर उतर आई है। जिससे ईमानदारी और विकास की पटरी पर व्यवस्था को भंग किया जा सकता है। इसीलिए कांग्रेस सपा और बसपा के इन लोकतंत्र विरोधी कार्यों के विरोध में भाजपा सांसद देश भर में उपवास कर रहे कानपुर में भी 12 अप्रैल को कचहेरी के चेतना चौराहे पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उपवास किया जाएगा।
परिवार कल्याण समिति के सदस्य बनाये गये सामाजिक कार्यकर्ता रजत गुप्ता