‘जिला प्रशासन ने एक खास ब्रांड के शराब को न पीने के लिए की अपील, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी’
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।जनपद के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से लगभग 10 लोगों ने अब तक अपनी जान गवाई है।जहरीली शराब को लेकर कुछ चश्मदीदों ने अहम जानकारी प्रदान की है। चश्मदीदों की मानें तो ठेके की शराब की शीशी से केरोसिन की बदबू आ रही थी। लेकिन पीने वालों ने खूब जमकर पिया।वहीं कुछ लोगों ने शराब से अलग तरह की दुर्गंध आने पर उसको फेंक भी दिया था। हालांकि पूरे मामले को लेकर अभी भी गहनता से जांच चल रही है। जिसमें आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर घटनास्थल का जायजा लिया है। घर के पास कूड़े के ढेर में पड़े बोतल गिलास इत्यादि का सैंपलिंग किया गया है। एक खास ब्रांड की शराब ना पीने की जिला प्रशासन ने अपील भी की है। जिला प्रशासन ने शराब से हुई मौतों को लेकर देसी शराब का सेवन न करने की हिदायत देते हुए वेंडीज ब्रांड को जानलेवा शराब बताया है। साथ ही इस ब्रांड की शराब का सेवन करने वालों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर जांच कराने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर 053522033020 , 9454418979,9454418981 जारी करते हुए इस पर संपर्क करने की भी अपील की है।
डीएम और एसपी ने अधिकारियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
सरकार ने जिला प्रशासन को नकली शराब की आपूर्ति में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन पर “आईपीसी और आबकारी कानूनों” की कड़ी धाराओं के अलावा “एनएसए” और “गैंगस्टर अधिनियम” के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
जहरीली शराब के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आबकारी अधिकारी,इंस्पेक्टर और सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जबकि पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मामले में लापरवाही बरतने को लेकर महाराजगंज कोतवाल, थुलवासा चौकी इंचार्ज सहित बीट के चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आबकारी विभाग के अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रायबरेली और आसपास के जिलों में सिर्फ टेट्रा पैक देशी शराब की बिक्री की जाएगी। स्थानीय पुलिस विभाग के छः अधिकारी और आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ७३ वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कराया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस झंडे के गौरवशाली इतिहास के साथ ही हमारे अगणित देश भक्तों तथा अमर बलिदानियों जिन्होंने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल कराई थी, उनके महत्व व उनकी कुर्बानियों को याद दिलाता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान शिल्पी डा. भीमराव अम्बेडकर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, वीर अब्दुल हमीद आदि महापुरुषों को याद कर नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र का मतलब गण तथा लोगों का कानून व एक सिस्टम का तन्त्र है जिसमे सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। समय की सार्थकता को देखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन भली भांति करे। जिसमे देश व समाज का निरंतर विकास व कल्याण हो। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर अपने दायित्वों, कर्तव्यों व कार्यों को जानें तथा उसका पालन ईमानदारी व निष्ठा से करें। सभी लोग के सम्मिलित एवं एकजुट प्रयासों से एकता, अखण्डता, प्रेम, स्नेह आदि को मजबूती मिलेगी। हमें अपने कार्यों आदि से संविधान की सर्वोच्चता कायम रखना है। हम सबको समाज में व्यापक कुरीतियों व कमियों को दूर कर सुधार करना है। जिसे हम आगामी समय में बेहतर से बेहतर कर सकते है। हमें ऐसे कार्यो को अधिक करना चाहिए जिससे राष्ट्र व समाज उन्नति व विकास की ओर जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय गणतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मतदान का त्योहार है जिसमें हर कोई व्यक्ति अपने मताधिकार के माध्यम से अपने पसंद की, सभी के हितों की रक्षा करने वाली सरकार को चुनने का अवसर प्राप्त होता है। प्रदेश में हो रहे लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में शत-प्रतिशत भाग लेकर अपने प्रदेश में सुशासन एवं समावेशी सम्पूर्ण विकास के लिए अपनी सरकार का चयन करें, इससे हम लोकतंत्र की नींव को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि हर एक मत प्रदेश के भावी भविष्य की नींव रखता है। यह राष्ट्र निर्माण एवं प्रदेश में विकास के लिए सबसे बड़ा आधार होता है। मतदान लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे महान पर्व है। हर एक नागरिक को मताधिकार के द्वारा अपनी सरकार बनाने का अधिकार संविधान के माध्यम से प्राप्त है।जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपील की कि वह न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग करें बल्कि अपने आस-पास के लोगों व परिवार के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। विगत चुनावों में देखा गया है कि मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा है। उन्होंने जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सुशासन की सरकार का चुनाव करें।इसी दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजनों को शाल एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी। गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों द्वारा भी संबोधित किया गया। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह, एडीआईओ इंजेश सिंह व सूचना विभाग के प्रचार सहायक बड़े लाल यादव सहित महेश त्रिपाठी, जेएस सेंगर, कुमारी देवी, विनोद कुमार, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने विकास भवन के प्रांगण में तिरंगा फहराया तथा कर्मचारियों को सम्बोधित किया।
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।
लखनऊ ।
‘क्षेत्र में शांति भंग की आशंका में 5067 लोग पाबंद, 23 पर गुंडा एक्ट,167 पर मिनी गुंडा एक्ट सहित हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की कड़ी नजर’
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।
लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने में डाक विभाग की अहम भूमिका -पोस्टमास्टर जनरल