Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत विभाग (परिचालन) द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

विद्युत विभाग (परिचालन) द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के गोवर्धन सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग (परिचालन) द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्‌घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रणव कुमार एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) पवन कुमार जयंत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान राजभाषा अधिकारी अनिल सिंह पटेल उपस्थित रहे।
इसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग (परिचालन) आगरा में किए जा रहे हिंदी राजभाषा कार्य का अवलोकन किया, विभाग में हिंदी में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है कार्यालय में मूल पत्राचार/पत्र भी हिंदी में बनाये जाते हैं। विद्युत विभाग (परिचालन) के कर्मचारियों का ये उल्लेखनीय कार्य है जिसकी सभी अधिकारियों ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रणव कुमार के साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) पवन कुमार जयंत, राजभाषा अधिकारी अनिल सिंह पटेल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।