Thursday, July 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 167)

मुख्य समाचार

शीतलहर ने किया जीना मुश्किल

हाथरस। बढ़ती ठंड और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं सरकार ने भी छोटे बच्चों के स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। विद्यालय जाने वाले नौनिहाल अब नववर्ष का आनंद घर पर ले सकेंगे। बता दें कि ठंड और शीत लहर के कारण लोगों का जहां जीना मुहाल हो गया है। वहीं मजदूर वर्ग भी चलती शीत लहर और ठंड के कारण प्रभावित है। दुपहिया वाहन चालक भी ठंड को लेकर काफी परेशानी का सामना कर रहे है। लोगों का रजाईयों में से निकलने का मन नहीं करता है। मगर काम के लिए जबरन बाहर निकलकर ठंड और शीत लहर का सामना करना पड रहा है। महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर घरेलू काम करने के लिए ठंडे पानी को गर्म कर ही स्तेमाल करना पड रहा है। वहीं नहाने के लिए लोग गीजर एवं इनरसन रॉड एवं अन्य विद्युत उपकरणों का सहारा लेना पड रहा है। घरों में लोग हीटर या रूम हीटर का सहारा लेकर गर्मी ले रहे हैं तो खुले में लोग अलाव जलाकर ठंड से छुटकारा पाने का उपाय कर रहे हैं। वहीं किसान इस ठंड में दिन रात अपनी फसलों में पानी लगा कर हमारे लिए अन्न पैदा करने का उपाय रहे हैं।

Read More »

कंदरावा के ग्राम प्रधान पवन सिंह पुनः मंडल अध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत, ओम प्रकाश साहू बने जिला प्रतिनिधि

ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि भाजपा से ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष पद पर कंदरावा के ग्राम प्रधान पवन सिंह की दोबारा मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनयन इस बात को प्रदर्शित करती है कि भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओ का सम्मान करती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश साहू को जिला प्रतिनिधि बनाया गया।
उन्होंने पवन सिंह और ओम प्रकाश साहू का स्वागत करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष ने ऊंचाहार के हर आम कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़कर और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

Read More »

आम जन की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैः अदिति सिंह

रायबरेली। जनता के प्रति उदार एवं उनके दुख दर्द में सहायक बनी सदर विधायक अदिति सिंह ने सैकड़ों लोगों को उनके असाध्य रोगों से उबारकर जीवनदान देने का काम किया जो आज जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। कैंसर, हृदय रोग, किडनी आदि बड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को करोड़ों रुपये की सहायता प्रदान करने वाली सदर विधायक के लिए चारों ओर से नये साल की ख़ुशनुमा खुशियाँ समेटे हुए उनके लिए प्रेम और सौहार्द की गाथाएँ गायी जा रही है। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लोगों की बीमारियों के लिए दी गई सहायता में जनपद रायबरेली समेत आस पास के जनपद के लोगों को सदर विधायक ने राहत प्रदान की है। वर्ष 2024 में लगभग 287 लोगों को लगभग 5 करोड़ 68 लाख रुपये स्वास्थ्य सहायता के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई।

Read More »

गाजियाबाद से शिकोहाबाद जा रही कैंटर में लगी आग

फिरोजाबाद। गाजियाबाद से शिकोहाबाद पतंजलि का सामान लेकर जा रही एक कैंटर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने कूदकर जान बचाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
घटना रविवार की है, एक कैंटर गाड़ी गाजियाबाद से पतंजलि का सामान भरकर शिकोहाबाद क्षेत्र में संचालित पतंजलि स्टोर पर देने जा रही थी। अभी जैसे ही कैंटर थाना रामगढ़ क्षेत्र के शाती रोड पर पहुंची। वैसे ही अचानक कैंटर के आगे के हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने कूदकर जान बचाई। उसने आग बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Read More »

भाजपाइयों ने बूथों पर लाइव सुनी मोदी की मन की बात

फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 117 वाँ संस्करण जिले के 1248 बूथों में से 842 बूथों पर सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे डीडी नेशनल चौनल पर होता है।
वर्ष के अंतिम कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पीएम मोदी की मन की बात का कार्यक्रम टूंडला विधानसभा के बूथ संख्या 223 पर सुना एवं बूथ संख्या 223 की बूथ समिति का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इसी क्रम में पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी व संध्या लोधी ने अपने निज निवास पर मन की बात का कार्यक्रम सुना ,डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया ने बूथ संख्या 17 पर सुना।

Read More »

माथुर वैश्य इंटरनेशनल का 25 वॉ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

फिरोजाबाद। माथुर वैश्य इंटरनेशनल का 25 वॉ वार्षिक अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमबी रीता मनीष अलंकार को 2025 का गवर्नर चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इं. सेक्रेटरी एमबी दिलीप गुप्ता ने वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि साक्षी अमित गुप्ता अपर जिला जज ने एमबीआई की सराहना करते हुए शुभकामनाऐं दी। सचिव दिलीप गुप्ता ने क्लबों द्वारा किये गये सेवा कार्य के लिए क्लबों को मंच से सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रूप से फिरोजाबाद के मेन क्लब फिरोजाबाद, महिला शक्ति यूथ, महिला एकता क्लब, महिला सुहागनगरी, महिला कॉची, महिला तुलसी ने कई पुरस्कार प्राप्त किये।

Read More »

शिविर में वृद्वजनों के बने आयुष्मान कार्ड

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल रहना रोड पर आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्वजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, निगम उपसभापति विजय शर्मा, डायरेक्टर कृष्णकांत उपाध्याय, रीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद अतिथियों का शॉल उड़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि आज पं. दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्वजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जा रहे है। वृद्वजनों को पांच लाख रू. का निःशुल्क चिकित्सा उपचार मिल सकेगा।

Read More »

एसपी सिटी ने मस्जिदों पर तेज ध्वनि में बजने वाले लाउड स्पीकर उतरवाएं

फिरोजाबाद। नगर में धार्मिक स्थलों पर तेज गति से बजाए जाने वाले लाउंड स्पीकरों को हटवाया गया। साथ ही ध्वनि को मंद अवाज में बजाने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ मिश्रित आबादी क्षेत्रों में धर्म गुरूओं के साथ दौरा किया। रास्ते में पढने वाली मस्जिदों के ऊपर तेज आवाज बज रहे लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। धर्म गुरूओं ने मस्जिदों के मौलवियों से कहा कि अजान के समय धीमी आवाज में लाउडस्पीकर बजाएं। जिससे राहगीरों और अन्य लोगो दिक्कतों का सामना न करना पडें। एसपी सिटी ने बताया कि यह कार्यवाही ध्वनि प्रदूषण विनियमन एवं नियंत्रण नियम 2000 के तहत कार्यवाही की गई है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिले के लोगो से अपील की है कि वह लाउडस्पीकरों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर न लगाएं।

Read More »

सुदामा चरित्र की कथा सुनकर श्रोतागण हुए भावभिोर

फिरोजाबाद। ग्राम मौढ़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मनमोहक वर्णन किया गया। कथा व्यास पं. मुनेद्र कृष्ण महाराज (वृंदावन वाले) ने कहा कि मनुष्य को कभी भी किसी के साथ छल, कपट और धोखा नहीं करना चाहिए, इनका परिणाम बहुत बुरा होता है। जिसका मनुष्य को जीवनभर परिणाम भोगना पडता है। इसलिए अपना जीवन सुधारने को सद्कर्म करना चाहिए। कथा मे पंडित देव नारायण देव, गणेश तेनगुरिया, आलोक तेनगुरिया, उपेन्द्र शर्मा, ताराचंद शुक्ला, गौरीशंकर, भोलेनाथ, रामनिवास यादव, शैलेन्द्र शुक्ला, दिनेश उपाध्याय, संदीप कुमार, किशन चंद्र, अर्चना, रुचि, भावना, प्रेमा देवी, सरला देवी, सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Read More »

नौ जनवरी को ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिक्रेट चैमिपयनशिप का होगा शुभारम्भ

फिरोजाबाद। जिला सॉफ्ट वॉल एसोशियशन द्वारा नौ जनवरी से ऑल इंडिया सॉफ्ट वॉल क्रिक्रेट चैमिपयनशिप का आयोजन नगर के एस.आर.के. पीजी कॉलेज के मैदान किया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग छः राज्यों की महिला व पुरूष टीम प्रतिभाग करेंगी। वहीं टूर्नामेंट का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा किया जायेगा।
जिला सॉफ्टवॉल क्रिक्रेट एसोशियशन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल पम्मी, अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा, महासचिव अनिल लहरी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जनपद में कई वर्षो के बाद ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिक्रेट चैम्पियनशिप महिला एवं पुरूष वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट स्व. सतीश प्रकाश मित्तल, कैलाश अग्रवाल, सुखरानी भटनागर, मालती देवी गुप्ता की स्मृति में 9 से 12 जनवरी तक एस.आर.के.पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा।

Read More »