Monday, September 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 17)

मुख्य समाचार

स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माताओं और बच्चों से रखी जाती है-डॉ. दिलीप यादव

फिरोजाबाद। एफ.एस. कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं समाज को शिशु के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि मां का दूध शिशु के लिए सिर्फ आहार नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की पहली मजबूत नींव है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्तनपान के लाभ, मां के दूध की पौष्टिकता तथा नवजात शिशु के स्वास्थ्य में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्तनपान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और माताओं को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया।

Read More »

देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तिरंगा-डॉ. सतीश दिवाकर

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में 13 अगस्त को निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा पहुंचाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाते हुए प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मंडल अध्यक्षों को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक अभियान को पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों ने 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Read More »

कोसीकलां स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ बिना बुक किए सामान ले जाने तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता के निर्देशन में की गई जांच के दौरान 60 यात्रियों से कुल 27,735 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान कोसीकलां स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64905, 64903, 11841, 12919, 18238, 12138, 14211, 64074 और 11906 में भी यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। इसमें 44 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले, जिनसे 24,195 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनियमित यात्रा करने वाले चार यात्रियों से 2,240 रुपये तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 12 यात्रियों से 1,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Read More »

आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का सुर

आगरा/मथुरा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड टीम ने भव्य बैंड प्रस्तुति दी। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर वाद्य प्रस्तुतियों से स्टेशन परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। यात्रियों और आमजन ने तालियों की गड़गड़ाहट से बैंड टीम का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंड टीम ने ‘वंदे मातरम्’, ‘संदेशे आते हैं’ (फिल्म बॉर्डर), ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ (फिल्म केसरी), ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’, ‘मेरा कर्मा तू’ (फिल्म कर्मा), ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘कदम-कदम बढ़ाए जो’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसी देशभक्ति धुनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

Read More »

हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं: अतुल वत्स

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक होने के साथ प्रत्येक भारतीय के गौरव, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। जनपद का प्रत्येक परिवार अभियान से जुड़कर अपने घर पर तिरंगा फहराए और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने जनपदवासियों से अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूती मिलेगी।

Read More »

ब्रह्माकुमारीज़ ने दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। राष्ट्रव्यापी दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा जिले में अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसे जनभागीदारी पर आधारित एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बनाना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्योति भवन, कैला देवी मंदिर के सामने ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर मुख्य अतिथि अपर जिला जज श्याम बाबू, विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी राजमती, आरती, नगर निगम, सरिता दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर नशा छोड़ने की प्रेरणा हेतु तंबाकू, सिगरेट, शराब, ड्रग्स, पान आदि के पात्रों ने नशामुक्ति लघु नाटिका प्रस्तुत की। अपर जिला जज ने कहा कि उन्होंने शिवानी बहन के कई प्रोग्राम सुने हैं और उनसे बहुत प्रभावित भी हैं। उनके द्वारा पॉजिटिव वाइब्रेशन और संकल्पों का अपनी परीक्षा के समय और कई लोगों एवं परिस्थितियों पर सफल प्रयोग किया है। उन्होंने माताओं से कहा कि आप जो चाहे सो कर सकती हैं।

Read More »

रोटरी क्लब का 51वां चार्टर डे समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। रोटरी क्लब ऑफ का इंस्टॉलेशन, फेलिसिटेशन एवं 51वां चार्टर डे समारोह सेठ छदामी लाल जैन रोटरी आई हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ निवर्तमान अध्यक्ष मेजर डोनर महावीर प्रसाद जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि जिला गवर्नर रोटेरियन सीए जसबीर सिंह भाटिया ने रोटरी के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मेजर डोनर पीडीजी लक्ष्मीकांत बंसल ने रोटरी क्लब के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने सभी अतिथियों और रोटेरियन साथियों का स्वागत किया। सचिव नमन जैन ने रोटरी वर्ष की उपलब्धियों और क्लब की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कर रही रोटेरियन कल्पना राजौरिया ने कहा कि रोटरी केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का माध्यम है। नए सत्र में रोटेरियन ललितेश की अध्यक्षता में और अधिक प्रभावी सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे।

Read More »

हरियाली तीज क्वीन बनीं कल्पना, उपविजेता सुनीता रहीं

शिकोहाबाद। शनिवार को तहसील तिराहा स्थित होटल ताज अनुशी में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता और तहसीलदार शिकोहाबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। हरियाली तीज क्वीन के रूप में कल्पना शर्मा को चुना गया, जबकि उपविजेता सुनीता तिवारी रहीं। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें नृत्य, अंताक्षरी, गायन, प्रश्न प्रतियोगिता, ड्रेसिंग प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस हरियाली तीज कार्यक्रम की मुख्य विजेता कल्पना शर्मा रहीं। उपविजेता के रूप में सुनीता तिवारी को चुना गया। चयनकर्ता महिला मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भावना दुबे, रानी गुप्ता, मिथिलेश शर्मा रहीं। कार्यक्रम आयोजक मीरा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More »

रेल राजस्व में 19.29 प्रतिशत की वृद्धि, आगरा मंडल ने बनाया नया रिकॉर्ड

आगरा/मथुरा। आगरा मंडल ने जुलाई 2026 में टिकट जांच अभियानों के जरिए रेल राजस्व में 19.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। मंडल द्वारा विभिन्न रेल खंडों और प्रमुख स्टेशनों पर चलाए गए जांच अभियानों के दौरान 27,188 यात्रियों से कुल 2.58 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के दिशा-निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम ने प्रभारी मुख्य टिकट निरीक्षकों और टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाए। इनमें रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चेक, किलेबंदी चेक और मजिस्ट्रेट चेक सहित अन्य अभियान शामिल रहे।

Read More »

‘नफरत और हिंसा भारत छोड़ो’ दिवस पर कांग्रेस ने लिया संकल्प

मथुरा। सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को ‘नफरत और हिंसा भारत छोड़ो’ दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, शोषण, शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में हेराफेरी और चढ़ावा चोरी के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में नफरत और हिंसा की राजनीति को निर्णायक रूप से हराने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता सांप्रदायिकता विरोधी समिति के जिलाध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में देश की आजादी और एकता सांप्रदायिक नफरत और हिंसा फैलाने वाले तत्वों के हमलों से खतरे में है।

Read More »