फिरोजाबाद। सदर विकास खंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति पत्र वितरित किये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 279 प्रधानमंत्री आवास तथा 272 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने 146 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मीनारायण यादव, एडीओ पंचायत जितेंद्र यादव, ग्राम प्रधान, सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा आवास योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।
Jansaamna