Wednesday, November 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर सत्यापन कराते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनके बैठने आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल शिकायतों पर आदेश जारी करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके वास्तविक एवं प्रभावी निस्तारण की जिम्मेदारी भी निभाएं। लंबे समय से लंबित मामलों में संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।