Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 58)

मुख्य समाचार

फसलें सूखने से आक्रोशित किसानों ने भाकियू पदाधिकारियों संग माधवगंज फीडर पर की तालाबंदी

फिरोजाबाद। भीषण गर्मी के बीच पानी के अभाव में किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। सोमवार को परेशान किसानों संग भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधोगंज बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए फीडर में ताला जड़ दिया। उन्होंने अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सुबह 11 बजे किसान और भाकियू भानु के पदाधिकारी एकजुट होकर माधोगंज बिजली घर पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बिजली न मिलने पर फसल सूखने का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं किसान नेताओं ने बिजली घर गेट पर ताला जड़ दिया और फीडर पर तैनात एसएसओ वीर बहादुर को अंदर ही बंद कर दिया। परेशान किसानों का कहना था कि बमुश्किल पूरे दिन में दो से तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। वह भी कभी पांच मिनट तो कभी 10 मिनट करके।

Read More »

राज्य कर्मचारी महासंघ ने मनाई बुद्ध जयंती

फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में बुद्ध जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा तथागत बौद्ध के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम ने कहा कि तथागत बौद्ध का मानना था कि हमें अपना दीपक स्वयं बनना चाहिए। उन्होंने कहा था कि किसी भी बात को तब तक ना मानो, जब तक उसे तर्क की कसौटी पर ना कस लो। रमेश चंद्र शाक्य ने कहा कि जीवन की विकट परिस्थितियों से बाहर निकलने में बुद्ध दर्शन का अत्यधिक महत्व है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि तथागत बुद्ध ने न सिर्फ भारतवर्ष को अपितु संपूर्ण विश्व को प्रेम का संदेश देते हुए समरसता का भाव जागृत किया।

Read More »

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों संग आव गंगा का जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

फिरोजाबाद। सोमवार को अरांव ब्लाक के किसरांव गांव में मंत्री ठा. जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, डीएम रमेश रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी संग मौके पर पहुंचे। जहां विधि-विधान से हवन पूजन कर आव गंगा के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस नहर के अस्तित्व में आने के बाद इस क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। समय के साथ इस नहर का अस्तित्व समाप्त हो गया था। इससे न सिर्फ यहां की वाटर लेवल उठेगी, बल्कि पशुओं को पानी मिल सकेगा और बेहतर सिंचाई हो सकेगी। भविष्य में यह प्रेरणादायी साबित होगा। यह नदी लोअर गंगा नहर से भी कनेक्ट है। बाढ़ का प्रवाह इसके शुरू होने से रुकेगा। इस क्षेत्र में 300 फीट नीचे पानी जगह चला गया है। नहर में हर समय पानी रहने से जल स्तर ऊपर उठेगा।

Read More »

चार जून का लगेगा गंगा दशहरा मेला

फिरोजाबाद। श्री महादेव मंदिर हनुमान टीला यमुना घाट सुधार समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा के पर्व पर दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन चार व पांच जून को किया जायेगा। मेला यमुना घाट सुधार समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश लल्ला का देखरेख में सम्पन्न होगा। मेले को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मेले का सह संयोजक पार्षद सुभाष चंद्र राठौर, उपाध्यक्ष राहुल राठौर, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, महामंत्री विवेक मिश्रा, मंत्री रानू भारद्वाज, दुष्यंत यादव, मुख्य व्यवस्थापक सुग्रीव यादव, व्यवस्थापक सुभाष यादव, चरण सेवक हनुमान टीला हरिशंकर तिवारी, मंत्री राजकुमार राठौर, प्रवक्ता मोहन बजरंगी, सचिव रंजीत राठौर को बनाया गया है।

Read More »

बुद्ध पूर्णिमा पर लखनऊ जी.पी.ओ. में विशेष डाक टिकट प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। भारतीय डाक विभाग द्वारा आज लखनऊ जी.पी.ओ. में बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर एक विशेष डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में “भगवान बुद्ध और बौद्ध विरासत” से संबंधित टिकटों के साथ-साथ अन्य डाक टिकट संग्रह सामग्री को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत फिलेटलिक ब्यूरो, लखनऊ जी.पी.ओ. में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक फिलेटलिक कार्यशाला तथा संवादात्मक सत्र (Interactive session) का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ डाक टिकट संकलनकर्ताओं के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लखनऊ जी.पी.ओ. के चीफ पोस्टमास्टर सुशील कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में भगवान बुद्ध से जुड़ी डाक टिकटों के माध्यम से बौद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Read More »

उद्यान मंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध व बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण

रायबरेली। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खण्ड हरचंदपुर, ग्राम सेरी में पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम बुद्ध पूर्णिमा मना रहे हैं, जो बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण के स्मरण के लिए मनाया जाता है।

Read More »

पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में अमेरिका का हाथ है: ख्वाजा आसिफ

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इन आरोपों को खारिज कर दिया है कि पाकिस्तान सक्रिय आतंकवादियों या आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और उसके क्षेत्र में रहने वाले लोग ‘आतंकवादी गतिविधियों’ में लिप्त नहीं हैं, चाहे वह पाकिस्तान में हो या भारत में।
बीबीसी के साथ यह साक्षात्कार भारत-पाक सैन्य तनाव के कुछ घंटों बाद हुआ, जो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में हुआ था, जिसमें 26 लोग, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, मारे गए थे। इन हत्याओँ की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रतिनिधि ने ली थी। एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जिसे भारत ने पाकिस्तान की धरती से संचालित होने और डीप स्टेट के समर्थन के बारे में कहा है।

Read More »

पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर संघ से जुड़े स्व. बालादीन

⇒ भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के प्रथम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रहे
कानपुर। 60 के दशक में श्रमिक हितों से जुड़ी समस्याओं व कानपुर के रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े मजदूरों की अनेकानेक समस्याओं को मुखर होकर सरकार के समक्ष रखने और समस्याओं के निराकरण के लिए पत्राचार, धरना, प्रदर्शन, आंदोलन के जरिए मजदूरों के काम के घंटों के एवज में उचित वेतनमान, ओवरटाइम भुगतान, लागू करवाने के लिए प्रतिरक्षा संस्थानों में प्रबंधन और मजदूरों में प्रसिद्धि, लोकप्रियता को प्राप्त इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ की कानपुर नगर में स्थापित करने वाले स्व बालादीन की पचासवीं पुण्यतिथि पर नगर के दबौली क्षेत्र में रहने वाले वीरेंद्र पाल श्नवतेजश् (नाती) व उनके परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन के महत्व एवं कार्यों को याद किया।

Read More »

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपना ट्वीटर एकाउंट किया बंद

विक्रम मिसरी और उनके परिवार पर गालियों की बौछार
राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रविवार (11 मार्च) को अपना एक्स अकाउंट लॉक कर दिया, क्योंकि कल भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित संघर्ष विराम के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित केंद्र सरकार के किसी भी व्यक्ति ने अभी तक ट्रोलिंग की निंदा नहीं की है या उनके समर्थन में सामने नहीं आया है। पाकिस्तान के साथ चार दिनों तक चले तनावपूर्ण सैन्य गतिरोध के बाद संघर्ष विराम की घोषणा की गई।
मिसरी ने यह कदम तब उठाया जब दक्षिणपंथी एक्स अकाउंट ने उन्हें ‘देशद्रोही’ कहा जाने लगा और पाकिस्तान के साथ भारत के संघर्ष विराम के लिए उन्हें दोषी ठहराया जाने लगा, उनके परिवार के बारे में उनके द्वारा साझा की गई पुरानी पोस्ट निकाली और उनकी बेटी को विदेश में पढ़ाई करने और म्यांमार से रोहिंग्या शरणार्थियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए निशाना बनाया।

Read More »

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, 100 से अधिक आतंकी ढेर

कमल नैन नारंग: नई दिल्ली। “अगर आज रात हमला हुआ तो पाकिस्तान को देंगे करारा जवाब” — यह बड़ा बयान भारतीय सेना ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।
सेना ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, डीजी एयर ऑपरेशंस एके भारती और डीजी नेवी ऑपरेशंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने साझा की। सेना ने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान ने आज रात सीज़फायर का उल्लंघन किया या हमला किया, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Read More »