
इतनी संपत्ति के मालिक होते हुए राज कुंद्रा को ऐसा घटिया काम करने की क्या जरूरत पड़ गई। पैसे कमाने के ओर कई रास्ते है अवैध तरीके से शायद लक्ष्मी ज़्यादा और जल्दी आती है, अगर गुनाह साबित हो गया तो क्या इज्जत रह जाएगी। शायद इन लोगों के लिए ही ये उक्ति बनाई गई होगी की बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ। राज कुंद्रा का नाम अब बिटक्वाइन स्कैम में जुड़ गया है। पोर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि वो इस धंधे से काफी पैसा कमा रहे थे।
क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा से 10 घंटे तक पूछताछ की, राज कुंद्रा दोषी हैं या नहीं ये तो नहीं पता, लेकिन उनकी जिंदगी के पहलू उनसे जुड़े विवादों की कहानी जरूर कह रहे है।
राज कुंद्रा नाम के साथ सिर्फ बुरे काम ही जुड़ रहे हैं। पहले IPL सट्टेबाजी और अब बिटक्वाइन स्कैम। राज कुंद्रा की जिंदगी हमेशा ही विवादों के बीच घिरी रही। वो हमेशा किसी न किसी तरह से खबरों में बने रहे, लेकिन हमेशा वजह सिर्फ़ गलत ही रही। वहाँ शिल्पा शेट्टी इतने बडे बिज़नेस टायकून की बीवी बनकर इतराती फिर रही क्या वह नहीं जानती होगी करोड़ों रुपये कहाँ से आ रहे है। आगे चलकर बच्चों पर इस कांड का कैसा असर पड़ेगा। पुलिस ने दावा किया है कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास बहुत सबूत हैं।
खबर में आया है कि राज कुंद्रा अपने एप हॉटशॉट के जरिए अश्लील वीडियो डीलिंग कर रहे थे। जब गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया, तो उन्होंने उमेश कामत का नाम लिया और राज कुंद्रा के पूर्व पीए उमेश कामत ने पुलिस को राज कुंद्रा के शामिल होने के बारे में बताया।
Read More »