Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने मनोनयन के बाद ली शपथ

कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने मनोनयन के बाद ली शपथ

कानपुर देहात। जनपद में कुश्ती संघ के मनोनयन के साथ कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष जेएन कटियार की अध्यक्षता में दामोदर नगर कानपुर नगर में आवास पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का गठन एंव विस्तार किया गया। इसके उपरान्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई । जिसमें जिलाध्यक्ष जेएन कटियार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कटियार, उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह, उपाध्यक्ष श्याम नारायण कटियार, प्रदीप कटियार कोषाध्यक्ष, सचिव धीरेन्द्र सिंह, दिनेश यादव, सह.सचिव नवीन प्रकाश सिंह, सहसचिव दीपक कुमार, सौरभ यादव, कोच आकाश शर्मा, सह सचिव जगरूप सिंह सलाहकार संरक्षक सुनील यादव, मीडिया प्रभारी प्रशान्त कटियार, रोहित कश्यप, रितिका सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वही पर जिलाध्यक्ष कटियार ने कहा कि जनपद कानपुर देहात खेल की दृष्टि में काफी पीछे है। हम सभी के प्रयास से जल्दी ही कुश्ती संघ देश व प्रदेश में अपना स्थान बनायेगा। यह जानकारी प्रदीप कटियार ने दी।