फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर बुधवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम मुख्यालय राम अनुज शुक्ला को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और कहा कि उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि उनका उचित समाधान हो सके। व्यापारियों ने आठ सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री नरेश पंजाबी, जिलाध्यक्ष व्यापारी सेना मेघ सिंह पहलवान, हरिशंकर राठौर, दिलीप दीक्षित, हरिशंकर अग्रवाल, रामगोपाल बजाज, श्यामवीर सिंह, हर्षवर्धन, अनिल कुमार, स्वतंत्र गुप्ता, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, मोहित राठौड़, सुभाष यादव, मूलचंद राठौर, मुन्नालाल गोला, अजय प्रजापति, मुकेश शर्मा, सुबोध बघेल, होरीलाल राजपूत, रिंकू यादव, शिवम गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, लालचंद, गौरव कुमार और रमेश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Jansaamna