Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बस-कार की भिड़ंत में छह घायल, शादी से लौट रहे थे कार सवार

बस-कार की भिड़ंत में छह घायल, शादी से लौट रहे थे कार सवार

हाथरस। सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सामने से आ रही अर्टिगा कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा गांव समामई रूहल के पास रात करीब 2:15 बजे हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सीमा, मुन्नालाल वाष्णेय, राहुल और मुस्कान शामिल हैं। सीमा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।