Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों के काटे कनेक्शन

विद्युत टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों के काटे कनेक्शन

फतेहपुर। जनपद में बकाएदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों की बिजली काटी गई।
आपको बताते चलें कि जनपद फतेहपुर के शांति नगर पावर हाउस के अंतर्गत 33/11 केवी लखनऊ बाईपास के आज 17 जुलाई को विद्युत टीम ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिस पर जिन दुकानदारों के काफी लंबे समय से बिल नहीं जमा थे उनके कनेक्शन काटे गए। जिसमें नीरज कुमार बिल्डिंग महापुर, राम दुलारे पुत्र रामप्रसाद निवासी रामगंज पक्का तालाब, बाल गोविंद लखनऊ बाईपास महापुर, सुमेर कली पक्का तालाब, सलीम खान रामगंज पक्का तालाब, अनिरुद्ध सैन रामगंज पक्का तालाब लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों के यहां विद्युत टीम ने चेकिंग चलाकर कनेक्शन काटे।