Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने नगर निगम के जोनल कार्यालय का किया शुभारम्भ

महापौर ने नगर निगम के जोनल कार्यालय का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। शहरवासियों को नगर निगम से जुड़ी सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में सोमवार को ककरऊ कोठी चौराहे के पास नगर निगम के जोनल कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि जोनल कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को नगर निगम से संबंधित कार्यों के लिए मुख्य कार्यालय तक जाने की जरूरत कम होगी। स्थानीय स्तर पर नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने और नगर निगम से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
इस पहल को शहर में नगर निगम की सेवाओं को आम जनता के करीब पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जोनल कार्यालय के उद्घाटन समारोह में नगर आयुक्त प्रशान्त नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, श्याम सिंह यादव, सुनील शर्मा, डॉ अमित गुप्ता, भगवानदास शंखवार, अनुपम शर्मा, डॉ दुर्गेश यादव, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, उदय ठाकुर, देवेश भारद्वाज, आकाश गुप्ता, सतीश चंद्र प्रजापति के अलावा निगम पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।