Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आईटी एसोसियेशन का चुनाव सम्पन्न

आईटी एसोसियेशन का चुनाव सम्पन्न

फिरोजाबाद। सोमवार को आईटी एसोसियेशन का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें चंद्रपकाश राठौर को अध्यक्ष, विनोद कुमार को सचिव और अतुल अग्रवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। इसकेे अलावा संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष, नितिन सह सचिव, सह कोषाध्यक्ष ओमकांत पाराशर, मीडिया प्रभारी मंयक कुमार सारस्वत, संरक्षण गणेश वार्ष्णेय और अतुल अग्रवाल को बनाया गया। सभी आईटी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुकुल अग्रवाल, मगनेश कुशवाह, संजय राठौर, संजीव जैन, ओमकांत पाराशर, मयंक सारस्वत, हैप्पी गुप्ता, यश बंसल, गणेश वार्ष्णेय, शुभम बंसल, अतुल अग्रवाल, विनोद कुमार, नितिन जैन, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।