Sunday, November 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश के नवनिर्माण की मजबूत नींव रखी। उन्होंने गांव-गांव में विद्यालयों की स्थापना, आईआईटी, एम्स, बांधों और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जिस देश को लूटकर खोखला कर दिया था, उसे नेहरू जी ने अपने खून-पसीने और अथक परिश्रम से संवारने का काम किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। संपूर्ण राष्ट्र को चाचा नेहरू पर गर्व रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव, शांति दास शंखवार, योगेश कुमार बिट्टू, मोहम्मद शाहनवाज, अंकित लहरी, राजेंद्र कुमार वशिष्ठ, रिजवान गाजी, उमर फारूक, संजू शंखवार और रामप्रसाद वर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।