Wednesday, November 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संविधान दिवस पर लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली

संविधान दिवस पर लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली

– 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान, हजारों लोग होंगे शामिल
फिरोजाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर को लखनऊ के माता रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), भीम आर्मी एवं एआईएमआईएम के संयुक्त तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में जनपद से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मंडल प्रभारी रंजीत पासवान, जिलाध्यक्ष प्रवीण उमराव, एआईएमआईएम के आसिफ इकबाल तथा भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के बैनर तले आयोजित होने वाली महारैली बहुजन और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा समानता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगी। इसके लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे। इसके लिए गांव-गांव और शहरों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से बसों, ट्रेनों एवं निजी वाहनों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में महारैली में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान फिरोजाबाद विधानसभा प्रभारी गुर्जर, टूंडला विधानसभा प्रभारी अभिषेक मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।