Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में फांसी लगने से महिला की मौत

संदिग्ध हालत में फांसी लगने से महिला की मौत

फिरोजाबादः संवाददाता। थाना नगला सिंघी के गांव जैतपुरा में एक महिला की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल लाया गया।
थाना नगला सिंघी के गांव जैतपुर निवासी 24 वर्षीय आरती पत्नी लायक सिंह की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त मामले में थानाध्यक्ष से जानकारी की गयी तो बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। मायका पक्ष द्वारा कोई अभी तहरीर नही मिला। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।