Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम 29 को

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम 29 को

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अंकित उपाध्याय महानगर अविनाश तौमर, जिला महामंन्त्री अंिकत तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि महासंघ द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 29 मार्च 2018 को अमन होटल में कराया जायेगा।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू महासंघ भिखारी प्रजापति भाग ले रहे है। जो कि हिन्दूओं पर होने वाले अत्याचारों व संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को बतायेगें। वही ’’सामाजिक समरसता हिन्दुुत्व का प्राण है’’ हम लोगो को जाति पंथ से उठकर लोगों में समरसता जागरूक करेगें तो ही हमारा समाज एक जुट होकर आंतरिक बाहरी आक्रान्ताओं से संघर्ष कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश यादव, मुनि फलाहरी महाराज, धर्मवीर सिंह राणा, शरद परमार, दीपक उपाध्याय, राहुल परमार, बीके उपाध्याय, अरविन्दसिकरवार आदि लोग मौजूद रहेगे। वार्ता के दौरान वीरेशर्मा संजय राजपूत, टीटूबाबा आदि थे।