Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट

दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। ग्राम बालाहापारा में दबंगों ने खेत से लौट रही महिला को जमकर मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले ।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बलाहा पारा निवासी खन्ना संखवार की पत्नी ललिता ने पुलिस को बताया कि बीती शाम वह अपने खेत से वापस घर लौट रही थी । रास्ते में गांव के भानु ब माना ने उसे पकड़ लिया और खेत से चना चुराने का आरोप लगाकर उसे खेत के अंदर खींचने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसे इतना मारा पीटा कि उसकी पेशाब छूट गई शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख दोनों मौके से भाग निकले पीड़िता का कहना है कि वह इसकी शिकायत लेकर पतारा चैकी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की आज वह न्याय के लिए कोतवाली आई थी।