Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत

इलाहाबाद, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत बेगम बाजार बमरौली लाहुरपार रेलवे लाईन फाटक पर जहाँ नए ब्रिज का निर्माण हो रहा है उसके पास में ही आज सुबह रेलवे लाईन पर एक अधेड़ व्यक्ति की रेलगाड़ी से टकराने से मृत्यु हो गई जिसकी उम्र लगभग 35-40 के आस-पास बताई जा रही है। गेटमैन से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उसने इस बारे में बताने से साफ इन्कार कर दिया और अभद्रता से बात करने लगा और बोला की मै मौके पर नहीं था इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना कर दी गई है।