Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी की कार 14 बाइकों सहित चार गिरफ्तार

चोरी की कार 14 बाइकों सहित चार गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना पुलिस ने चोरी के वाहनों सहित चार चोरो को विजयपुरा के समीप ईको कार सहित बरामद कर लिया। पकडे गये अभियुक्तों ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थंे।
थाना मटसैना प्रभारी निरीक्षक नीरज मिश्रा अपने हमराहियों सहित विजयपुर चैराहा पर वाहन चैंिकग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि फिरोजाबाद की ओर से आ रही एक ईको गाडी में वाहन चोर गंैग के लोग है। कार भी चोरी की है।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोरी की कार को रोक लिया। जिसमें सवार थाना लाइनपार के महताब नगर निवासी राजेश कुमार पुत्र तुलसी, थाना उत्तर के द्वारिकापुरी निवासी केशव पुत्र महताबसिंह, रसूलपुर के नैनी मस्जिद निवासी फैजल पुत्र अलाउद्दीन, फातिमा मस्जिद निवासी हसीन पुत्र हसमृद्दीन बताये गये। जिनके पास से चोरी की 14 अन्य बाइकेें निशानदेही से बरामद की हैं एक तंमचा भी पुलिस ने बरामद किया।