Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आॅपरेशन मुस्कान के तहत मासूम परिजनों को सौंपाः खिले चेहरे

आॅपरेशन मुस्कान के तहत मासूम परिजनों को सौंपाः खिले चेहरे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोतवाली पुलिस ने आॅपरेशन मुस्कान के तहत अपने परिजनों से बिछडे एक मासूम बालक को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा है और बच्चे को पाकर परिजनों में भारी खुशी की लहर दौड गई।
कोतवाली पुलिस के एसआई जगवीर सिंह के मुताबिक 5 वर्षीय मासूम तुषार पुत्र मुकेश कुमार निवासी सीमा उपाध्याय नगर अपने परिजनों से बिछड गया था जिसकी परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आॅपरेशन मुस्कान के तहत मासूम बच्चे को बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया है। तथा बिछड़े मासूम बच्चे को पाकर परिजनो के चेहरे पर मुस्कान आ गई।