Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गैंगरेप के 3 आरोपी जेल भेजे

गैंगरेप के 3 आरोपी जेल भेजे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर की रहने वाली एक अधेड़ उम्र की पूड़ी बेलने वाली महिला को कल बीती रात्रि को पूड़ी बेलने के बहाने बुलाकर ले जाने के बाद तीन युवकों द्वारा गांव रतनगढी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद गांव में हंगामा होने तथा थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा पीडिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को नामजद किये जाने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी डीके सिसौदिया ने बताया कि गैंगरेप के तीनों आरोपियों महेश पुत्र चंद्रपाल, प्रवीन पुत्र रामबाबू व मोनू पुत्र नंदन निवासीगण रतनगढी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।