Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्दी शुरू होते ही चोरों की दस्तक बुकसेलर की दुकान से हजारों की चोरी

सर्दी शुरू होते ही चोरों की दस्तक बुकसेलर की दुकान से हजारों की चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सर्दी का मौसम शुरू होते ही अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया है और बीती रात्रि को शहर के चूना वाला डण्डा चैराहा स्थित एक बुकसेलर की दुकान की छत काटकर हजारों रूपये की नगदी व खेरीज आदि पार कर ले गये। घटना की खबर से पूरे क्षेत्र के दुकानदारों में खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई।
बताया जाता है शहर के दिल्ली वाला चैक स्थित गली बौहरान निवासी संजीव कुमार पुत्र किशनलाल अग्रवाल की चूना वाला डण्डा चैराहा पर किशनलाल बुकसेलर के नाम से दुकान है तथा बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंध लगाते हुए दुकान की छत काटकर प्रवेश पा लिया और दुकान में से करीब 30 हजार रूपये की नगदी व करीब 20 हजार रूपये की खेरीज आदि को चोरी कर ले गये।
घटना की आज सुबह जब पता चली तो आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई और सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई तथा पुलिस ने घटना की आवश्यक छानबीन की। दुकानदार द्वारा रिपोर्ट हेतु तहरीर दे दी गई है।