Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लाखों के आभूषण चोरी

लाखों के आभूषण चोरी

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मौहल्ला कृष्णाबिहार कालौनी निवासी पिंकी (भूरी) पुत्री राधेश्याम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कहा है कि बीती 12 अक्टूबर को मौहल्ले के ही रहने वाली चंचल कुमारी, विपिन कुमारी पुत्री रानू व अरून पुत्र कामेश्वर, सचिन पुत्र रामकुमार, घर में घुसकर 51 ग्राम सोने के आभूषणों को चुरा कर ले गये जिनकी कीमत लाखों रूपये बताई गई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों का उसके घर पर आना जाना पहले से ही था। मौका पाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया।