Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई

कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों में हुई जीत की खुशी में जिला कांग्रेस सेवादल के बैनीगंज स्थित कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष विशन वाष्र्णेय के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया गया तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में महामंत्री अशोक वाष्र्णेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह जीत असत्य पर सत्य की जीत है। देश की जनता मोदी सरकार की कथनी और करनी को समझ चुकी है। धर्म एवं जातिवाद पर नेतागिरी करने वाली भाजपा का काला चेहरा देश की जनता ने उजागर कर एकता का परिचय दिया है। गोष्ठी में संजीव गोस्वामी, धीरज ठाकुर, प्रवेश श्रीवास्तव, गुड्डू वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, अभिषेक वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, जे.पी. पांडेय, वकील सिंह, मुन्नालाल, कालूसिंह कर्दम, बहोरन बाल्मीकि, डा. देवकी नन्दन गुप्ता, बिहारीलाल एड, विशाल सक्सैना आदि उपस्थित थे।