Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुंशी, मौलवी परीक्षा की अंतिम तिथि 14

मुंशी, मौलवी परीक्षा की अंतिम तिथि 14

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि जनपद में स्थित समस्त प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्या से कहा है कि मदरसा कि उ.प्र. मदरसा शिक्षा परिषद्, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, का़मिल एवं फाज़िल परीक्षा वर्ष 2019 के परीक्षा फार्म परीक्षार्थियों से फार्म प्राप्त करना एवं निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त प्रत्येक परीक्षार्थी त्रुटिहीन फार्म मदरसा पोर्टल पर आनलाइन भरे जायेंगे तथा परीक्षा शुल्क निम्नलिखित लेखा शीर्षक ट्रेजरी चालान के माध्यम से 11 दिसम्बर के मध्य जमा किया जायेगा। चालान की मूल प्रति सुरक्षित रखी जायेगी एवं आॅनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 14 दिसम्बर कर दी गयी है।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।