Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर ने किया लेबर कालोनी का दौरा

निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर ने किया लेबर कालोनी का दौरा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आगरा से आये निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने लेबर कालोनी में जनसम्पर्क किया। उन्होने क्षेत्रिय लोगों से उन्हें जिताने की अपील की। साथ ही इस दौरान आयोजित वार्ता में उन्होंने मीडिया को बिना किसी का नाम लिये बताया कि आज आप गुंडागर्दी के दम पर विभिन्न टोल व सड़कों पर लगे मेरे होर्डिंग फटवा रहे हैं इससे पता चलता है कि मुझे लेकर कितने हताश और परेशान हैं जनता समझ सकती है। चुनाव लड़ना मेरा अधिकार है। अब वक्त आ गया है 2014 में मशीनरी का दुरूपयोग कर जो 23 दिन के लिये मुझे जेल भेजा था। उसका हिसाब चुकता करने का वक्त आ गया है।