Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक और शिक्षामित्र की मौत

एक और शिक्षामित्र की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। मुरसान ब्लाक क्षेत्र के गांव टिमरली निवासी एक शिक्षामित्र की आज तडके सुबह सदमे में मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है तथा शिक्षामित्र की मौत से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा है।
मुरसान ब्लाक के गांव टिमरली निवासी शिक्षामित्र संजय कुमार पुत्र गौरीशंकर समायोजन न हो पाने से भारी अवसाद में चल रहे थे और मानसिक रूप से काफी त्रस्त थे और इसी के चलते आज तडके सुबह करीब 4 बजे उन्हें हार्ट अटैक पड जाने से उनकी मौत हो गई तथा शिक्षामित्र की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया तथा सूचना पाकर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ व अन्य तमाम शिक्षामित्र वहां पहुंच गये और भारी शोक जताया तथा साथी शिक्षामित्र, शिक्षामित्र की मौत से काफी आक्रोशित दिखे और प्रदेश सरकार को कोसते हुए नजर आये। मृतक शिक्षामित्र अपने पीछे पत्नी, 3 पुत्र व 2 पुत्रियों को रोता बिलखता छोड गये हैं।