Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्ना गाय से टकराकर बाइक सवार चचेरे भाई घायल

अन्ना गाय से टकराकर बाइक सवार चचेरे भाई घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। रिश्तेदारी में जा रहे चचेरे भाई अन्ना गाय से टकराने के बाद खेत में लगी बैरी केटिंग में बाइक सहित उलझ कर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम भदवारा निवासी बड़े शाह का पुत्र अन्नू शाह 22 वर्ष व उसका चचेरा भाई सलमान शाह 20 वर्ष पुत्र जहांगीर शाह निवासी भदवारा अपराहन करीब 3:00 बजे बाइक द्वारा रिश्तेदारी में जा रहे थे। ग्राम सतपुरवा बंबी के किनारे अचानक दौड़ी अन्ना गाय से टकराने के बाद अनियंत्रित बाइक रोड किनारे खेत में लगी आरी वाली वेरी केटिंग में उलझ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।