Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मांगे पूर्ण न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी

मांगे पूर्ण न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी

फिरोजाबाद। संविदा कर्मचारियों द्वारा एसएन बिजली घर पर चलाया जा रहा धरना तीसरे दिन समाप्त हो गया। धरने पर बैठे संविदा कर्मियों ने मांगों को पूर्ण करने की मांग की गई। एस.एन. बिजली घर पर 72 घंटे का प्रस्तावित धरना 20 को शुरू किया गया था। जो तीन दिन तक निरंतर चलता रहा। कर्मचारियों के यूनियन के नेताओं ने ऊर्जा मंत्री, विद्युत अधिकारियों को मांग पत्र भेजकर शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में सत्याग्रह का कार्यक्रम प्रदेश के भिन्न भिन्न 75 जिलों में 16 से 18 मई तक किया गया। प्रबंधन के द्वारा संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के इस अड़ियल रवैया को देखते हुए उसके पश्चात संगठन के द्वारा 20 मई को रात्रि 12 बजे से 72 घंटे का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज अंतिम दिन गुरूवार को जारी रहा। उन्होने चेतावनी दी कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने इस अड़ियल रवैया को नहीं बदला और संविदा कर्मियों की मांगों पर विचार नहीं किया, तो यह कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन में भी परिवर्तित हो सकता सकता है। कार्य बहिष्कार में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री भप्पे यादव, ज्ञान सिंह, मनोज शंखवार, अभिलाख यादव, जयवीर सिंह, शिव कुमार यादव सहित संविदाकर्मी मौजूद रहे।