फिरोजाबाद। सुहागनगरी में तेजी से विकास की गंगा बह रही है। हाल ही में हुए ओवरब्रिज के शिलान्यास के बाद अब गुरुवार को सीएल जैन चौराहा निर्माण के कार्य के लिए सदर विधायक मनीष असीजा ने महापौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संग भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। सीएल जैन कॉलेज चौराहा का भूमि पूजन करते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि तीन करोड़ 67 लाख की लागत से इस चौराहे पर काम कराया जाएगा। जिसमें उल्टे-सीधे लगे बिजली के खंभों को हटवाकर अंडरग्राउंड बिजली कराई जाएगी। टेढ़े-मेढ़े सर्विस रोड को हटाकर सुव्यवस्थित चौराहा बनाया जाएगा। इसका लाभ पूरे क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर के चार प्रमुख चौराहों के लिए 14 करोड़ की राशि शासन से स्वीकृत हुई है। जिसमें पहले चौराहे का काम आज से शुरू हो गया है। बाकी तीन — आसफाबाद, ककरऊ और बंबा चौराहा — पर काम कराया जाएगा। 77 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का काम चल रहा है। नगला बरी, जाटवपुरी, नैनी चौराहा पर फ्लाईओवर बनवाने के लिए वह प्रयासरत हैं। शासन में ओवरब्रिज निर्माण के लिए उन्हें आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कहने की बजाय करने में विश्वास रखती है। यही कारण है कि एक के बाद एक सरकार विकास कार्य करा रही है। क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निदान करा रही है।
इस मौके पर महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, भगवान दास शंखवार, डॉ अनुपम शर्मा, सुनील मिश्रा, ऋषि असीजा, श्याम सिंह यादव, उप महापौर विजय शर्मा, प्रमोद राजोरिया, हरिओम वर्मा, पंकज यादव, नरेश शर्मा नीटू, रजत राठौर, उषा शंखवार, सुनील राठौर, सुभाष राठौर, सुनील वर्मा, डीपी राठौर, आशीष दिवाकर, देवेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा, देश दीपक राजा, प्राचीन सेठ, विवेक अग्रवाल, शालू गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, गुड्डा पहलवान, राधेश्याम यादव सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।
Jansaamna