Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीजे बजाने को लेकर जमकर मारपीटः6 घायल

डीजे बजाने को लेकर जमकर मारपीटः6 घायल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
आज गांव रूहेरी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में से रामवीर व सतीश पुत्रगण नत्थी लाल, महेश पुत्र जगदीश, सोनू पुत्र मेवाराम, लक्ष्मी पत्नी मुकेश कुमार निवासीगण रूहेरी मारपीट में घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों का जिला बागला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।