Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर के थाने में तैनात सिपाही निकला पॉजिटिव

कानपुर के थाने में तैनात सिपाही निकला पॉजिटिव

कानपुर, अर्पण कश्यप। कोरोना हॉटस्पॉट कहे जाने वाला इलाका कुली बाजार अब अपने आस-पास भी असर दिखाने लगा हैं। ताजा मामला अनवरगंज थाने का हैं। जहाॅ एक हेड कांस्टेबल में भी कोरोना संक्रमण पाया गया हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर पूरा प्रशासन सकते में हैं।
इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया की स्टाफ को सर्तकता के साथ काम करने को कहा गया हैं। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के सभी सम्पर्की लोगों की तलाश कर जांच करने कयावाद शुरू कर दी गयी हैं। साथ ही पूरे थाने को भी क्वारंटाइन कराया गया हैं।