चंदौली। घरेलू गैस सिलेंडर जनजागरूकता अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ऐसा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सोलंके ने बताया। यह अभियान देश के 15 राज्यों के 275 जिलों में 2700 स्वयंसेवकों के साथ दिनांक 10 मई से (45 दिनों तक) चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर, उन्हें सार्वजनिक सूचना पत्र/जानकारी पत्रक देकर यह बताया जाएगा कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा और एल.पी.जी. वाहनों में भी घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से उपयोग हो रहा है, जिससे देश में हर साल लगभग 1000 विस्फोट होते हैं और जान-माल की हानि होती है। साथ ही सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचता है।
विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025: आगरा मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान
आगरा/मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जंक्शन, राजा की मंडी और धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्मिक विभाग द्वारा सहायक कार्मिक अधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में दोपहर 3:30 बजे तीन हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
सलोन, रायबरेली। “बज़्मे हयाते अदब” किठावां, सलोन, रायबरेली के तत्वावधान में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि खादिम शब्बीर नक़वी नसीराबादी के सम्मान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य अनीस देहाती ने की जबकि संचालन क़ासिम हुनर सलोनी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खादिम शब्बीर नक़वी की शालपोशी की गई। गोष्ठी में तरह का मिसरा था: दुनिया पे अपने आपको शैदा न कीजिए। कवियों और शायरों ने इस मिसरे पर आधारित चुनिंदा शेर पेश किए, जिन्हें खूब सराहना मिली।
राजबहादुर बने एसडीएम सदर, नीरज शर्मा बने सासनी एसडीएम
हाथरस। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने जनपद में उपजिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत राजबहादुर को उपजिलाधिकारी सदर नियुक्त किया गया है।वहीं, वर्तमान में सदर के पद पर तैनात नीरज शर्मा को उपजिलाधिकारी सासनी बनाया गया है। साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायिक सासनी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सासनी प्रज्ञा यादव को प्रभारी अधिकारी प्रथम कलेक्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा मनीष चौधरी को उपजिलाधिकारी न्यायिक सादाबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे जनपद में कार्य प्रणाली में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर मातृशक्तियों ने निकाली “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा”
हाथरस। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में महिला समन्वय द्वारा नगर में “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन व वंदन किया। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी और आरती कुलश्रेष्ठ मौजूद रहीं। महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ नगर के प्रमुख बाजारों से यात्रा निकाली।इस तिरंगा यात्रा में राष्ट्र सेविका समिति, भारत विकास परिषद, भाजपा महिला मोर्चा, पतंजलि योग पीठ, नेकी की दुकान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, नगर पालिका परिषद की महिला सभासद, हिंदू महासंघ महिला शाखा, आर्य समाज महिला इकाई, ओम शांति की बहनें सहित बागला कॉलेज की एनसीसी छात्राओं और हाथरस नगर की अन्य मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पार्षद एकता मंच ने नगर निगम में दिया ज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम में सोमवार को पार्षद एकता मंच के पदाधिकारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यालय परिसर में ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पार्षदों ने नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में टेंडर मैनेजमेंट के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पहले टेंडर 30 प्रतिशत बिलो पर जाते थे, अब केवल दो प्रतिशत बिलो में जा रहे हैं। साथ ही टेंडर प्रक्रिया में केवल दो ही फर्मों की भागीदारी हो रही है, जो संदेह उत्पन्न करती है। पदाधिकारियों ने कहा कि जहां नाले की आवश्यकता है वहां नाला नहीं बनाया जा रहा है, लोग पीने के पानी को लेकर परेशान हैं और सबमर्सिबल लगवाने का आश्वासन देने के बावजूद दो माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ है।
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पिलाया तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
» प्रेमिका के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को कथित रूप से प्रेमिका के परिजनों द्वारा तेजाब पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में प्रेमिका के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी अंकित राठौर का सिरसागंज क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बेजुआ की एक युवती से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात अंकित अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव गया था, जहां वह मिलने की जिद कर रहा था। लेकिन युवती के परिजनों ने मिलने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया।
Read More »मडुआ माता मंदिर प्रांगण में प्याऊ का हुआ शुभारंभ
फिरोजाबाद। सोमवार को मडुआ माता मंदिर प्रांगण में जल प्याऊ का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक शिकोहाबाद ओमप्रकाश वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को भीषण गर्मी में शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध हो सके, इसी उद्देश्य से प्याऊ की स्थापना की गई है। ग्राम प्रधान कैलाश वर्मा ने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और इस प्याऊ से हर प्यासे को राहत मिल सके, यही हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय और आनंददायक हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, महिला मंडल, युवा सेवा समितियाँ और दूर-दराज से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ड्यूटी से घर लौट रहे मजदूर को रास्ते में रोककर दबंगों ने पीटा
ऊंचाहार, रायबरेली। सोमवार की शाम करीब छह बजे एनटीपीसी प्लांट से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक मजदूर के साथ बाइक सवार दबंगों ने मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के पटेरवा चौराहा की है। गोसाई का पुरवा मजरे उमरन गांव निवासी राकेश कुमार गिरी एनटीपीसी प्लांट में मजदूरी करता है। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी पटेरवा चौराहा के पास बाइक सवार कुछ दबंगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में राकेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर मोटरसाइकिल से भाग निकले।
“प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान
आगरा/मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में 22 मई से 5 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” यानी “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें” निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जंक्शन, राजा की मंडी और धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्य आयुक्त सह अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा और जिला आयुक्त (एडल्ट रिसोर्स) सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा के निर्देशन में उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा ग्रुपों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रमुख कार्यक्रमों में पर्यावरण जागरूकता रैली, वृक्षारोपण अभियान, परिंडा लगाओ – परिंडा बचाव अभियान और बीट प्लास्टिक पोल्यूशन अभियान शामिल रहे। पर्यावरण जागरूकता रैली आगरा छावनी स्थित रेलवे कॉलोनी में निकाली गई, जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने भाग लिया।