हाथरस से सैकड़ों वाहनों से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता
हाथरस। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 सितंबर को अलीगढ़ आगमन पर जहां अलीगढ़ मंडल को नई-नई एवं ऐतिहासिक सौगात देंगे। वहीं हाथरस जनपद की शान, महान क्रांतिकारी, शिक्षाविद राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की नींव भी रखेंगे और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी का स्वागत व सम्मान किया। जिला प्रभारी ने अलीगढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के शिलान्यास व सभा की तैयारियों का जायजा लिया व सभी का मार्गदर्शन किया। चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ से लेकर जिले तक वह भाजपा को मजबूती दिलाएंगे व कभी भी किसी भी बूथ, मंडल व विधानसभा पर जा सकते हैं। वह तीनां विधानसभाओं को जीत कर परचम लहरायेंगे।