Sunday, May 18, 2025
Breaking News

राम ने बुराई के प्रतीक रावण का किया अंत

⇒रामलीला मैदान में रावण का पुतला हुआ दहन, हुई आतिशबाजी
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार को रामलीला मैदान में अहिरावण वध, रावण वध, सीता जी की अग्नि परीक्षा, विभीषण का राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया।
मंगलवार को जैसे ही रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का डोला पहुंचता है। वैसे ही रामलीला का मंचन शुरू कर दिया जाता है। लक्ष्मण के द्वारा मेघनाथ के मारे जाने के बाद रावण क्रोधित हो उठता है और अहिरावण के पास जाता है। अहिरावण से राम और लक्ष्मण को हरण करने के लिए भेजता है। विभीषण का वेश धारण कर अहिरावण राम-लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक ले जाता है। अहिरावण राम और लक्ष्मण की बलि देने के लिए देवी को प्रसन्न करने लगता है। वहीं राम और लक्ष्मण के हरण की खबर हनुमान को पता चलती है तो वह उनकी खोज में निकल जाते है। हनुमान जी पालाल लोक पहुंचते है उनकी भेंट मकरध्वज से होती है। मकरध्वज हनुमानजी को बताता है मै आपका ही पुत्र हूॅ। वह हनुमान जी को पाताल लोक में प्रवेश करने से रोकता है। और मकरध्वज और हनुमान में युद्व होता है। हनुमान जी मकरध्वज को रस्सी बांध देते है। इसके बाद हनुमान जी अहिरावण का वध कर प्रभु राम और लक्ष्मण को वापस लाते हैं। जैसे ही रावण को अहिरावण के वध की खबर मिलती है, वह स्वयं युद्धभूमि में जाता है। राम-रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। रावण का सिर बार-बार कटने पर फिर लग जाता है। इससे वानरी सेना ही नहीं, राम की सेना भी चिंतित हो जाती है। विभीषण राम को रावण का रहस्य बताते है और कहते है रावण की नाभि में अमृत है जब तक रावण की नाभि से अमृत को नहीं सूखा देंगे। तब तक रावण का अंत नही होगा। विभीषण के बताने पर श्रीराम रावण की नाभि में बाण चलाते हैं। और रावण का वध हो जाता है। रावण के वध होते ही आकाश से देवता पुष्प् वर्षा करते और राम के जयकारें लगने लगते है। भगवान राम ने लक्ष्मण व अन्य से कहा कि वे विभिषण को लंका का विधिवत रूप से महाराजा बना दें। और विभीषण का भगवान श्रीराम राज्याभिषेक करते है। विभीषण माता सीता को सम्मान पूर्वक वापस करते है। और रामचंद्र के चरण स्पर्श करती है तो भगवान राम कहते है कि, वह पहले अग्नि परीक्षा दें, उसके बाद ही वह उन्हें स्वीकार करेंगे। लक्ष्मण सीता के लिए चिता तैयार करते है। सीता अग्नि परीक्षा देती हैं, तत्पश्चात रामचंद्र उन्हें पुनः स्वीकार करते है।

Read More »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजय दशमी का पर्व मनाया गया

शिकोहाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशहरे के अवसर पर मंगलवार को विजय दशमी का पर्व मनाया। इस दौरान सबसे पहले ध्वजारोहण कर ध्वज प्रणाम कर शस्त्रों की पूजा की गई। वहीं समाज में एकता का पाठ पढाया। प्राइमरी स्कूल न0 एक में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये मुख्य वक्ता राजेन्द्र नगर बौद्धिक ने बताया कि स्वतंत्रता के प्रथम विद्रोह के समय समाज जातियों के बंधन में जकड़ा हुआ था। यहां तक कि सेना में भी जातियों के अपने अलग-अलग भोजनालय चलते थे। इतना बड़ा संघर्ष होने के बाद भी हम असफल हुए। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रवादी विचारकों ने समाज को जोड़ने के लिये आज ही के दिन सन 1925 में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। डा0 हेडगेवार ने विश्वास जताया कि देश, समाज हित को सर्वोपरी रखते हुए संघ का स्वयंसेवक हर चुनौती से निपटने में सक्षम है। संघ की शाखाओं व्यक्तित्व निर्माण होता है। संघ की शाखाओं से निकले लोग प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री , राज्यपाल , बडे-बडे अफसर बनकर देश का गोरव बढाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

Read More »

शहर में निकाली भव्य भगवा यात्रा

शिकोहाबाद । नगर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी के उपलक्ष में शहर में भगवा यात्रा निकाले जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत मंगलवार को नगर के सैकडो युवा अपनी- अपनी बाइक व अन्य वाहनों पर सवार होकर नारायण कालेज के मैदान में एकत्रित हुए । जहां पर मुख्य अतिथि हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव ने युवाओं को संबोधित संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया था। इसी उपलक्ष में विजयदशमी के दिन विशाल भगवा यात्रा निकाली जाती है। वही भाजपा के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति युवाओं में दिख रहा क्रेज इस बात को साबित करता है, कि आने वाला समय फिर से देश व प्रदेश में भाजपा का ही होगा। वही जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी संजय सिंह ने कहा कि भगवा यात्रा हिंदू समाज के मान सम्मान का प्रतीक है। भगवा रंग शोर्य, शांति और सम्मान का प्रतीक है। यात्रा नारायण कॉलेज से प्रारंभ हुई। यात्रा में सभी युवा पूरी तरह से भगवा कपड़ों में नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों किसी तीर्थ स्थल का नजारा हो। गले में युवा भगवा अंग वस्त्र डाले हुए थे और वही हाथो में तलवार लिये जय श्री राम के नारे लगाते हुए अपने अपने वाहनों पर सवार होकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

Read More »

लीगल सलाहकार सेल का हुआ गठन

⇒हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के अधिवक्ता हुए शामिल
⇒निर्धन, निराश्रित, बुजुर्ग ,महिलाओं, विकलांगों की हो सकेगी कानूनी मदद
⇒हाईकोर्ट में जनहित याचिका तथा निःशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराएगी सेल
फिरोजाबाद। लोक नागरिक कल्याण समिति की एक बैठक का आयोजन सीआर गुरुकुल में किया गया। बैठक में गरीब, निराश्रित, महिलाओं, विकलांगों, बुजुर्गों की कानून मदद के लिए लीगल सलाहकार सेल का गठन किया गया। लीगल सलाहकार सेल में उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता राजबहादुर यादव एडवोकेट, एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सुनील सिंह एडवोकेट, कमलेंद्र मौर्य एडवोकेट, रघुराज कुशवाहा एडवोकेट, साजिया परवीन एडवोकेट, जनपद न्यायालय के अधिवक्ता अरुण शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह कुशवाह एडवोकेट, ब्रह्मचारी यादव एडवोकेट, शिवशंकर गुप्ता एडवोकेट, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, रमेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, रमेश चंद्र कुशवाहा एडवोकेट, संतोष कुशवाहा एडवोकेट, तूलिका अग्रवाल एडवोकेट, शिव शंकर दुबे एडवोकेट, लियाकत अली एडवोकेट, प्रदीप शर्मा, दुर्गेश जैन एडवोकेट, नरेश बाबू राठौर एडवोकेट, शैलेंद्र शर्मा एडवोकेट, आरती गुप्ता एडवोकेट, रानी राठौर एडवोकेट, शिल्पी गोयल, राहुल कुमार एडवोकेट को शामिल किया गया है। इस मौके पर अरुण शर्मा एडवोकेट व तूलिका अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि समाज में निर्धन पीड़ित वर्ग के लोगों न्याय नहीं मिल पा रहा। उसको सुलभ और समान न्याय हेतु लीगल सेल के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन सौली ने कहा कि समाज में न्याय से वंचित वर्ग के कानूनी मदद के साथ विधिक जागरूकता की जाएगी। इसके अतिरिक्त न्याय की रक्षा के लिए जनहित याचिका भी सेल द्वारा उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी।

Read More »

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में विशाल कुश्ती दंगल बुधवार को

फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में नौ अक्टूबर दिन बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पहलवान भाग लेंगे।
रामलीला मेला महोत्सव समिति अध्यक्ष डा. दिलीप यादव एवं दंगल संयोजक मनोज यादव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नौ अक्टूबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें ओल्मपिंक विजेता धर्मेन्द्र यादव जो कि अंर्तराष्ट्रीय कुश्ती के कोच, पन्नेलाल यादव अंतराष्ट्रीय पदक विजेता यश भारती व लक्ष्मन पुरस्कार से सम्मानित एवं महाबली राम आसरे यादव हिंद केसरी, एशियन चैम्पियन पधार रहे है। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पहलवान भी भाग लेंगे। समिति सचिव आरपी सिंह यादव व मेला संयोजक श्याम सिंह यादव ने बताया कि कुश्ती दंगल में दिल्ली, गोरखपुर, भरतपुर, आगरा, मथुरा व अन्य जिलों के पहलवान भी शिरक्त करेंगे। जिले के गणमान्य कुश्ती दंगल के शौकिन जो अपने सौजन्य से कुश्ती करना चाहते है। वह अयोध्या कार्यालय पर सह संयोजक अशोक यादव से सम्पर्क कर सकते है।

Read More »

हिंद हैल्प फाउंडेशन ने लगाया ठंडा पानी व शर्बत कैंप

फिरोजाबाद। हिंद हैल्प फाउंडेशन द्वारा एक मीनारा मस्जिद सदर बाजार में दुर्गा जयंती के अवसर पर ठंडा पानी व शर्बत कैम्प लगाया गया। वहीं दुर्गा जयंती देखने आये लोगों को गर्मी में ठंडा पानी संस्था द्वारा उपलब्ध कराया गया। दुर्गा जयंती आयोजको व प्रशासन ने संस्था के सभी सदस्यों की सराहना की। फाउंडेशन अध्यक्ष वासिफ हुसैन सहाब ने कहा हमारे भारत देश में सभी धर्मों के लोग रहते है और हमेशा सभी त्यौहार हम आपस में मिलजुलकर मनाते चले आ रहे है। हमारी संस्था का उद्देश्य आपसी भाईचारे को कायम रखना है। कैम्प पर मौजूद निजाम कुरैशी उपाध्यक्ष, अजहरुद्दीन सह सचिव, मो आकिल सचिव, मुख्य संरक्षक सुबूर अली, नवेद स्लीक, मनीष गुप्ता, वली अख्तर, रिषभ गुप्ता, अफजाल फारूखी, फुरकान अली, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Read More »

विजय दश्मी पर हुआ शस्त्र पूजन

फिरोजाबाद। मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, चाणक्य फाउण्डेंशन, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा हवन-पूजन कर शस्त्र पूजन किया गया। वहीं इस दौरान भाजपा सांसद के अलावा महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं चाणक्य फाउडेंशन, बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद द्वारा संयुक्त रूप से शस्त्र पूजन किया गया। अखिलेश शर्मा ने कहा कि जब असुरीय शक्तियां अपना आकार बढ़ाती है तो उनको ठीक करने के लिए शस्त्र की आवश्यकता होती ह। महामंत्री धर्मवीर अरोरा ने कहा कि धर्म की रक्षा हेतु अगर शस्त्र भी उठाना पड़े तो उठाना चाहिए। वहीं राजकुमार बाल्मीकि, योगेश, वीनेश दीक्षित, यतेन्द्र शर्मा, विवेक जोशी, दिनेश भारद्वाज, वीनेश शर्मा ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये।

Read More »

नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र तैराकों ने बंगलूरू में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में अपने हुनर एवं दमखम का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा शताक्षी ने 100मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक एवं 50मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक अर्जित किया है तो वहीं दूसरी ओर इसी कैम्पस के छात्र अनिरुद्ध ने 200मी. फ्री स्टाइल में कांस्य पदक अपने नाम किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 3 से 5 अक्टूबर तक बंगलूरू में सम्पन्न हुई जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित स्कूलों से क्षेत्रीय एवं राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Read More »

सी.एम.एस. छात्रा को मिला फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की नर्सरी की नन्हीं छात्रा वर्तिका सोनी ने अन्तर-विद्यालयी फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता सर्च फाउण्डेशन एवं संस्कृति विभाग, उ.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. की इस नन्हीं छात्रा ने प्रतियोगिता में अपनी बाल सुलभ प्रतिभा, आकर्षक वेषभूषा एवं आत्मविश्वास का जोरदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायक मण्डल को अभिभूत कर दिया। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने हेतु छोटी उम्र से ही प्रोत्साहित करता है, साथ ही विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, जिससे आगे चलकर ये छात्र विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग कर मानवता का कल्याण करने में सक्षम बन सकें। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने को संकल्पित है।

Read More »

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अलीगंज चैम्पियन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होमगार्ड मुख्यालय के मैदान पर किया गया, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पस के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी चुस्ती-फुर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के बाल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 50 अंक अर्जित कर चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। जहाँ एक ओर बालकों की 800मी एवं 400मी दौड़ स्पर्धाओं में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधांश ने प्रथम स्थान अर्जित किया तो वहीं बालिकाओं की 200मी एवं 100मी दौड़ में स्टेशन रोड कैम्पस की वैश्णवी प्रथम रहीं। इसके अलावा, बालिकाओं की 800मी दौड़ में राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की अग्रिमा भटनागर, बालकों की 100मी दौड़ में  अरुणव अग्निहोत्री, बालिकाओं की 400मी दौड़ में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की अवन्तिका, बालकों की 100मी दौड़ में अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के हर्षितांश ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार, बालकों की लम्बी कूद में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के सूर्यांश, बालिकाओं की लम्बी कूद में राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की तरवसी, बालकों की गोला फेंक प्रतियोगिता में अशर्फाबाद कैम्पस के नोमान, बालिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की नन्दिनी, बालकों की चक्का फेंक प्रतियोगिता में चैक कैम्पस के मो. कासिफ एवं बालिकाओं की चक्का फेंक प्रतियोगिता में राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) की सृष्टि सिंह ने प्रथम स्थान अर्जित किया। बालकों की 4 गुणा 100मी रिले रेस में अलीगंज (प्रथम कैम्पस) ने जबकि बालिकाओं की 4 गुणा 100मी रिले रेस में गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने बाजी मारी।

Read More »