Saturday, May 17, 2025
Breaking News

ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान जमकर हुआ बवाल, चली गोलियां

इटावा। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के बाद आज ब्लाक प्रमुख के पद के लिए मतदान हो रहा है व जगह जगह पर झगड़ा की भी सूचनाएं मिल रही हैं ऐसा ही मामला जनपद इटावा में भी आया है जहां पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बढ़पुरा इलाके में झगड़ा हुआ और गोलियां चली जिसके बाद भारी संख्या में मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया।

Read More »

जिंदगी और समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक

जिंदगी, समय का सदा सदुपयोग और समय, जिंदगी की कीमत सिखाता है
जिंदगी को समय और परिस्थितियों के अनुसार ढालना जीवन जीने का मूल मंत्र – एड किशन भावनानी
भारत आदि जुगाद काल से ही एक धार्मिक, आध्यात्मिक, परोपकारी देश रहा है। भारत की मिट्टी में ही ये गुण समाए हुए हैं, यह हम सब जानते हैं।…साथियों मनुष्य जीवन का मिलना आध्यात्मिक में भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि उसमें सोचने समझने की शक्ति याने बुद्धिमता अन्य प्राणियों के जीवन से कई गुना अधिक होती है। परंतु बहुत सी ऐसी छोटी-छोटी बातें होती है जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं कि यह हमारे लिए मायने नहीं रखती। उसमें से दो महत्वपूर्ण बातें हैं, जिंदगी और समय का महत्व।…साथियों बात अगर हम जिंदगी और समय की करें तो इसका हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व रहता है। जिंदगी का मतलब जीवन में जिस तरह हम जी रहे हैं और समय का मतलब जिन परिस्थितियों में हम जी रहे हैं।

Read More »

मुलायम परिवार की बहू और लालू यादव की समधन का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, तेजप्रताप यादव, राजलक्ष्मी यादव की मौजूदगी में मृदुला यादव ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए किया नामांकन
इटावा। आज सैफई में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सांसद तेज प्रताप यादव की मां मृदुला यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया उनके विरोध में किसी अन्य सदस्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल न करने से उनका निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है नामांकन के समय बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य मौजूद रहे।

Read More »

डीएम के फैसले का किया स्वागत

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने फैसला किया है कि नगर निगम में गोपाल आश्रम भवन संख्या 310 भवन संख्या 489 गोपालाश्रम जिस पर फर्जी तरीके से नगर निगम में रविंद्र लाल तिवारी एवं गोपाल तिवारी का नाम जो दर्ज हो गया था।

Read More »

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिकोहाबाद| उत्तर प्रदेश व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बालाजी धाम परिसर के महन्त मनीष भारद्वाज व्यापार मंडल के संरक्षक सीए अवधेश पाठक, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में आए सभी अतिथियों का डॉ तुषार गुप्ता के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। परिसर में कई रोगियों के दांतो का परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाई भी दी गई।

Read More »

बकरी चराने गए एक बालक और दो बालिकाओं की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

‘थाना नगला खंगर क्षेत्र का मामला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शवों का किया अंतिम संस्कार’
फिरोजाबाद। बुधवार सुबह बकरी चराने गए तीन बच्चे (एक बालक और दो बालिकाएं) यमुना में नहाते समय डूब गए और उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। काफी प्रयासों के बाद भी बच्चों को बचाया नहीं जा सका। यमुना का बहाव तेज होने के कारण बच्चे बह गए थे।

Read More »

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यो की समीक्षा

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद में बनने वाली सड़कों के निर्माण की प्रगति की भौतिक प्रगति की अद्यतन स्थिति जानने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु निर्देश जारी किए गए। तथा शिकोहाबाद में निर्मित पुल की अप्रोच रोड को सीधा रखने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं प्रभागीय निदेशक वानिकी को समन्वय स्थापित कर समाधान निकालने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More »

पेयजल किल्लत दूर करने की लगाई गुहार

फिरोजाबाद। पेयजल समस्या को लेकर वार्ड नं. 63 के मोहल्ला अम्बेनगर सैलई की महिला-पुरूष नगर निगम पहुंचे। जहाॅ उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की।  नगर निगम पहुंचे वार्ड नं. 63 के मोहल्ला अम्बे नगर के वांशिदों का कहना था कि नगर निगम द्वारा क्षेत्र में पाइप लाइन तो डाल दी गई है। लेकिन पानी नहीं आता है। और निगम द्वारा लगातार पानी के बिल भेजे जा रहे है। क्षेत्रिय महिला सुशीला, शबनम, ज्ञानदेवी, फूलनदेवी आदि कहना है कि क्षेत्र कई वर्षो से पानी की समस्या है। कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से पेयजल किल्लत को दूर कराने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार, रविकांत, कन्हैया, नैम सिंह आदि रहे|

Read More »

पीस पार्टी ने पांचो विधानसभाओं की कार्यकारिणी को किया भंग

फिरोजाबाद। पीस पार्टी जिलाध्यक्ष इमरान ने बताया कि पांचों विभानसभाओं की कार्यकारिणों को भंग कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। जिसमें कई पार्टियों से छोड़कर आए पदाधिकारियों को भी पार्टी की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो लोग पार्टी में सक्रिय नहीं है उन के स्थान पर 15 दिन के अंदर नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी।

Read More »

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस,सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर देश मे रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्वि को लेकर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार को सदर तहसील में महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस चाँद कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, एनएसयूआई जिलाअध्यक्ष मोज्जम परबेज के संयुक्त नेतृत्व में रसोई गैस, डीजल व पैट्रोल के दामों में हो वृद्वि को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजा कर सरकार की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 2013 में भाजपा जब सत्ता में नही थी। तो 460 रुपये बाला गैस सिलेंडर उनको महँगा लगता था। 70 रुपये लीटर बाला पेट्रोल, 60 रुपये लीटर बाला डीजल उनको महँगा लगता था।

Read More »