कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। शिक्षा के क्षेत्र में नकल का कोई स्थान नही है, और यह नकल शासन प्रशासन को किसी भी परिस्थित में स्वीकार नही है। उक्त निर्देश देते हुए मण्डलायुक्त मो० इफ्तेखारुद्दीन ने संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह दोषियों के विरुद्ध एफआईआर भी कराये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों का निरीक्षण वह स्वयं भी करे तथा क्षेत्रीय जनता से नकल से सम्बन्ध में फीड बैक लेकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा के शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने अपने जारी बयान में कहा है कि पुराना पारिवारिक झगड़ा था। जिसे सपा के लोगों ने हवा देकर उन्हें बदनाम करने का असफल प्रयास किया है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व भी इसी तरह से उनके विरूद्ध षडयंत्र अल्ट्रासाउंड मशीन के विषय मे रचा गया था। इसकी भी उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं थी। केवल मीडिया में हाईलाइट किया गया था। शिकोहाबाद विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी अपनी प्रतिष्ठा पूर्ण सीट मानती है। जिससे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एमएलए रह चुके है। सपा की ऐसी वीआईपी सीट पर उन्होंने भाजपा के सिपाही के रूप में पटखनी देकर सीट भाजपा की झोली में डाल दी है। इस हार को सपा के लोग पचा नहीं पा रहे हैं और येन-केन प्रकारेण उनके व्यक्तित्व हनन की साजिश कर रहे हैं। लेकिन वे ऐसी साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। साजिशकर्ताओं का जमकर मुकाबला करेंगे तथा शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर काम करते रहेंगे।
पल्सर बाइक पर सवार होकर आये थे दो लुटेरे
निकाली अर्थी-मुर्दाबाद के लगाये नारे
हिन्दू युवा वाहिनी ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सलावतपुर में विगत 28 मार्च से चल रही श्रीमद भागवत कथा के छटवें दिन पंडित जगतपाल व सहायक कथा वाचक साध्वी राधा रानी यादव ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं उनकी बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए सुदामा चरित्र की कथा सुन उपस्थित भक्त भाव विभोर हो गये। अकबरपुर विकास खंड के सलावतपुर गांव मे 28 मार्च से श्रीमद भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है। भागवत कथा के छटवें दिन पंडित जगतपाल शास्त्री व सायक कथा वाचक साध्वी राधा रानी यादव ने श्रीकृष्ण जन्म लीला की कथा प्रेक्षित प्रताप सिंह राठौर को सुनाते हुए जीवंत का बखान किया कि दुष्ट कंस ने अपनी बहिन देवकी और वासुदेव को अपनी कारागार मे कैद कर लिया और कंस देवकी की होने वाली प्रत्येक संतान की हत्या करने लगा।