शिकोहाबाद। नगर के नरायण होटल स्थित एक अवास पर मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ भावना दुबे ने कहा कि लोगों को पाश्चात्य संस्कृति को छोड कर अपनी संस्..ति को अपनाना होगा। आज समाज मे जिस तरह गौ-माता की दुर्दशा हो रही है, वह किसी से छिपी नही है। इसी दुर्दशा को देखते हुये ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रण लिया है कि ट्रस्ट गौ-माता की आजीवन सेवा करता रहेगा। हम उम्मीद करते है कि हमारे ट्रस्ट से और भी निस्वार्थ गौ सेवक जुड़ेगे। साथ ही मीडिया के माध्यम से आप सभी नगर वासियो से अपील करती हूँ कि एक जनवरी को राही गेस्ट हाउस के पास वाली गौशाला मे होने वाले कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का कष्ट करे। और गौ सेवा कर धर्म लाभ उठाएं।
इस दौरान ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। रविवार को भगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति चंद्रनगर महानगर के तत्वावधान में भगवान प्रभु श्रीराम दरबार के डोले के साथ भव्य जनजागरण बाइक यात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली गई। बाइक यात्रा में हजारों की संख्या की रामभक्त हाथों में ध्वजा पताका लेकर चल रहे थे। शहर की राहें जय श्रीराम के जयकारें से गूंजती रही। रविवार को चंद्रनगर महानगर के दस नगर क्षेत्रों क्रमशः केशव नगर, मधुकर नगर, दीनदयाल नगर, वीरसावरकर नगर, चंद्रसेन नगर, शीतला नगर, राजेन्द्र नगर, सुदर्शन नगर, माधव नगर, अम्बेडकर नगर से एकत्रित होकर अपने-अपने नगर क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए सभी रामभक्त व स्वयंसेवक का स्वामी विवेकानंद चौराहें पर एकत्रीकरण हुए।
‘देखनी है तो इसकी उमर देखें, गलतियां नहीं इसका हुनर देखें।
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा ऊंचाहार विकास खंड के ग्राम पंचायत खुर्रमपुर व ग्राम पंचायत बभनपुर में पहुंची, जहां पर लोगों ने स्वागत किया। यात्रा कार्यक्रम के क्रम में ऊंचाहार रोहनिया ब्लाक के विभिन्न विभागों के स्टाल कैंप लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा अभिलाष चंद्र कौशल रहे। मुख्य अतिथि का अधिकारियों ने माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। यात्रा कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग विभिन्न योजनाओं के विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने अपने-अपने विभाग के द्वारा केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार की योजनाओं को ग्रामीण वासियों को अवगत कराया।
सलोन, रायबरेली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था की ओर से राज्यपाल पुरस्कार तैयारी हेतु बच्चों को दक्ष किया जा रहा है, जिसका संयोजन डॉक्टर साधना शर्मा द्वारा हो रहा है। इसी क्रम में इंस्ट्रिक्टर हिमांशु दीपक एवं मौजूद लोगों ने स्काउट एवं गाइड को विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए। साथ ही जिले से पधारे हुए मोहम्मद दानिश जी ने स्काउट गाइड के छात्रों को बेहतर हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बेहतरीन न्यूट्रिशन लेने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। आपको अपने खान-पान में थोड़ा सा बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क विराजमान होता है। आप अपने माता-पिता तथा आसपास के लोगों को शिक्षा के साथ-साथ साफ़-सुथरा और बेहतर हेल्थ के बारे में भी जानकारी प्रदान करें।
फिरोजाबाद। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के नेतृत्व एवं सासंद डॉ चंद्रसैन जादौन की अध्यक्षता व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलैक्ट्रेट परिसर में ग्राम चौपाल की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सभी विभागों की स्टॉल लगाई गई।